SVU की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : बेतिया में घूस लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता रौशन कुमार के कमरे से किया 42.50 लाख बरामद

Edited By:  |
svu ki team ne ki badi karrawai svu ki team ne ki badi karrawai

बेतिया : बड़ी खबर बेतिया से है जहां विशेष सतर्कता इकाई (एसवीयू) की बड़ी कार्रवाई में शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. तलाशी के दौरान अभियंता के कमरे से 42 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं. एसवीयू की टीम ने सहायक अभियंता को 5 लाख रुपये घूस लेते पकड़ा था.

एसवीयू की टीम ने रौशन कुमार को5लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था.गिरफ्तारी के बाद टीम ने आगे की कार्रवाई करते हुए उसके ठिकाने की तलाशी ली.तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है.बताया जा रहा है कि रौशन कुमार बेतिया के बेलबाग इलाके में किराए के मकान में रहता था.वहीं पर एसवीयू टीम ने छापेमारी कर नकदी बरामद कीहै.

एसवीयू के डीएसपी सुधीर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. टीम अब बरामद राशि के स्रोत की भी जांच कर रही है. इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग सहित संबंधित महकमे में खलबली मच गई.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट--