गढ़वा : मामूली बात पर दो परिवारों के बीच भीषण मारपीट,एक व्यक्ति की मौत चार गंभीर रूप से घायल
गढ़वा:जिले में दो परिवारों के बीच भीषण मारपीट हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि,चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. मामूली बात पर हुई विवाद मारपीट में तब्दिल हो गई. इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है. घटना बड़गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु गांव के पहाड़ पर बसे दुबियाठी टोला की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीन बकरियों की मौत को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि बात भारी मारपीट तक पहुंच गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच अभी भी तनाव बना हुआ है.
बकरियों के झुण्ड को खेती चराने को लेकर विवाद हुआ था. यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. वहीं, मृतक के दो बेटों को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया गया. घायलों में महेश यादव व गणेश यादव का नाम शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़गड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया व अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया.
इस मामले में मृतक के पुत्र गणेश यादव ने बड़गड़ थाने में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि मृतक सुर्यदेव यादव के तीन बकरी को गांव के ही रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव और उनकी पत्नी कवलिया देवी द्वारा जहर देकर मार दिया गया था. जिसकी सूचना मृतक सुर्यदेव द्वारा टेहरी पंचायत की मुखिया विनको टोप्पो को देकर मरे हुए बकरी का फोटो लेने के लिये जैसे हि मोबाइल निकाले वैसे हि वहां मौजूद रामकिशुन यादव,राजू यादव, संतोष यादव कौलिया देवी आदि सहित कुल ग्यारह लोगों ने टांगी व लाठी से पीट-पीट कर सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी गई थी.
वहींं, मृतक के दोनों पुत्र महेश यादव व गणेश यादव को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया. इधर, महेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया.
इस घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि हत्या व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में कुल ग्यारह अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.





