Hindi News / बिहार स्वास्थ्य विभाग में 45 डॉक्टरों का तबादला, विभाग द्वारा अधिसूचना जारी

BIG BREAKING : बिहार स्वास्थ्य विभाग में 45 डॉक्टरों का तबादला, विभाग द्वारा अधिसूचना जारी

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 45 चिकित्सकों के तबादले का आदेश जारी किया है. विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई डॉक्टरों को नई जगहों पर पदस्थापित करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. तबादला सूची में विभिन्न जिलों और स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सक शामिल हैं. संबंधित डॉक्टरों को निर्धारित समय सीमा में नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा. तबादले से कई जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा. विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुपालन का निर्देश दिया है. डॉक्टरों की पूरी सूची और नई तैनाती का विवरण नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--