Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी बोले-गलत तरीके से दौलत कमाने पर मंजिल बेऊर जेल होगी...

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह : सीएम सम्राट चौधरी बोले-गलत तरीके से दौलत कमाने पर मंजिल बेऊर जेल होगी तय

Edited By:  |
bihar satarkta jagrukta saptah saptah ka subharambh bihar satarkta jagrukta saptah saptah ka subharambh

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि शॉर्टकट अपनाकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के लिए बेऊर जेल ही अंतिम ठिकाना होगा. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले चाहे नेता हो, मंत्री, विधायक या अधिकारी, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और सभी पर समान रूप से कार्रवाई होगी.

पहली बार बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य में पहली बार बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि लगभग 80 वर्षों में पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि समाज के हर वर्ग को ईमानदार और जवाबदेह व्यवस्था के प्रति जागरूक किया जा सके।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व मेंदेश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को बढ़ावा मिला है.इसी दिशा में बिहार सरकार भी टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी और ट्रस्ट यानी 'ट्रिपल-टी' के सिद्धांत पर प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत कर रही है. आधुनिक तकनीक के उपयोग से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता का विश्वास मजबूत होगा.

भ्रष्टाचार के खिलाफएक्शन में सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने विजिलेंस, स्पेशल यूनिट और आर्थिक अपराध इकाई जैसी एजेंसियों को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की हर शिकायत पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासनिक शिकायतों के निपटारे के लिए 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है। ब्लॉक कार्यालयों और थानों में मिलने वाली भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी संबंधित वरीय अधिकारियों की होगी, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय और पारदर्शी प्रशासन मिल सके।