Hindi News / राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास किया खाली...

BIG BREAKING : राबड़ी देवी ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास किया खाली

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आखिरकार राजधानी पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है. करीब 20 वर्षों तक इस सरकारी आवास में रहने के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का पूरा परिवार अब कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गये हैं.

जानकारी के अनुसार,सरकारी आवास खाली किए जाने के साथ ही वहां मौजूद सरकारी व्यवस्था में भी बदलाव शुरू हो गया है. आवास के बाहर सरकारी सुरक्षा कर्मी तैनात हैं और सरकार की ओर से उपलब्ध कराया गया आधिकारिक वाहन भी परिसर के बाहर रखा गया है. हालांकि,लालू परिवार लंबे समय से सरकारी सुरक्षा का बहिष्कार करता रहा है.

10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाओं का विषय बना हुआ था. अब राबड़ी देवी द्वारा आवास खाली किए जाने के बाद इस विवाद के समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है. नए आवास में शिफ्ट होने के साथ ही लालू परिवार ने अपनी नई शुरुआत कर दी है.

राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार इस आवास का आगे किस उद्देश्य के लिए उपयोग करती है और इससे जुड़े प्रशासनिक फैसले क्या होते हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--