Hindi News / शिक्षा विभाग के नए सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने संभाला पदभार, अधिकारियों ने...

BIG BREAKING : शिक्षा विभाग के नए सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने संभाला पदभार, अधिकारियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: बिहार शिक्षा विभाग में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम देखने को मिला. शिक्षा विभाग के नए सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया. खास बात यह रही कि शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद वह बिहार सचिवालय पहुंचे और कार्यभार संभालते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी. उनके सचिवालय पहुंचने पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने विभागीय कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की. बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं,लंबित मामलों,विद्यालयों की स्थिति,प्रशासनिक कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय कामकाज में तेजी लाने,पारदर्शिता बढ़ाने और मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया.

सूत्रों के अनुसार सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर छात्रों और विद्यालयों तक पहुंचे. विभागीय कार्यों में लापरवाही नहीं हो और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए. नई जिम्मेदारी संभालते ही विनोद सिंह गुंजियाल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए.

शिक्षा विभाग में उनके पदभार ग्रहण को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभागीय कार्यशैली में तेजी देखने को मिल सकती है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—