BIG BREAKING : बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की बड़ी तैयारी, सीएम सम्राट का HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ का MOU
पटना : राज्य सरकार ने 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए HUDCO के साथ 1 लाख करोड़ रुपये के दीर्घकालिक वित्तपोषण समझौते किए हैं.
बिहार के शहरी विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरु हो गई है. 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में संकल्प सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार औरHUDCOके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने एमओयू का आदान-प्रदान किया.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है. इस मौके पर सीएम ने कहा है कि राज्य में करीब 3 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर 12 आधुनिक ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित किए जाएंगे.
इस टाउनशिप में विश्वस्तरीय शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,ताकि लोगों को बेहतर आवास,आधुनिक आधारभूत संरचना और गुणवत्तापूर्ण जीवन मिल सके.
आधुनिक सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं से नए टाउनशिप लैस होंगे. सरकार का दावा है—इस परियोजना से शहरी विकास को नई रफ्तार मिलेगी और बड़े पैमाने पर निवेश व रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





