Hindi News / भगोड़े प्रिंस खान के घर पर पुलिस प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, विधायक को...

JHARKHAND NEWS : भगोड़े प्रिंस खान के घर पर पुलिस प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, विधायक को धमकी देने के बाद हुई कार्रवाई

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

धनबाद : वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार को बुलडोजर के साथ उसके आवास पर पहुंची, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि पूरे अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.

प्रशासन की मौजूदगी में मकान को ध्वस्त करने की प्रक्रिया दोपहर के 12:30 बजे शुरू की गई जो घंटों तक चली. इस दौरान पुलिस पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया गया था और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. हालांकि,प्रशासन की ओर से अब तक इस अभियान को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--