BIG BREAKING : AEDO परीक्षा सेटिंग मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो और गिरफ्तार
पटना :बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO)परीक्षा में कथित सेटिंग और फर्जीवाड़े की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नालंदा के रौशन कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है. रौशन की उम्र 22 और आकाश की उम्र 25 वर्ष बताई गई है.
EOUके मुताबिक रौशन कुमार मुंबई स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC)में तकनीशियन के पद पर दिसंबर 2024 से नियुक्त था और वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. जांच में आरोप है किAEDOपरीक्षा में अभ्यर्थी श्वेता कुमारी को फर्जी तरीके से पास कराने के लिए 25 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था. इस कथित साजिश में आकाश कुमार समेत कई अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है.
जांच के दौरान बायोमेट्रिक व्यवस्था में कथित छेड़छाड़ और परीक्षा केंद्र में सेटिंग कर अभ्यर्थी को उत्तर उपलब्ध कराने की बात सामने आई है.EOUके अनुसार,बायोमेट्रिक सुपरवाइजर,ऑपरेटर और कंपनी के वेंडर की मदद से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी.
जांच एजेंसी को इस गिरोह की ओर से कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सेटिंग के प्रमाण मिले हैं. रेडियो ऑपरेटर परीक्षा,सिपाही भर्ती परीक्षा और अन्य परीक्षाओं से जुड़े साक्ष्य की जांच की जा रही है.NEET UG-2023 परीक्षा में भी फर्जी तरीके से पास कराने का सुराग मिला है.
EOUके अनुसार मामले में अब तक कुल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें अभ्यर्थी,बायोमेट्रिक सुपरवाइजर,ऑपरेटर और बायोमेट्रिक कंपनी का वेंडर शामिल हैं. दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पैसों के लेन-देन,परीक्षा केंद्रों,अभ्यर्थियों और सॉल्वर गैंग से जुड़े सुरागों का विश्लेषण जारी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





