BIHAR NEWS : राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल का अधिकारियों को अल्टीमेटम, अब हर 15 दिन में होगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट की समीक्षा
पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के कामकाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. विभाग में अधिकारियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसकी नियमित समीक्षा मंत्री स्तर पर की जाएगी.
सीओ, डीसीएलआर और एडीएम स्तर के अधिकारियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है. तैयार की जा रही परफॉर्मेंस रिपोर्ट मंत्री के पास रहेगी और अधिकारियों के काम की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाएगी.
मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अब अधिकारियों के कामकाज की हर15दिन पर समीक्षा होगी. इसमें राजस्व मामलों के निष्पादन, लंबित मामलों की स्थिति और विभागीय कार्यों की प्रगति को प्रमुख आधार बनाया जा सकता है.
अधिकारियों को समयसीमा के भीतर काम पूरा करने और आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है. लापरवाही या खराब प्रदर्शन मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के संकेत भी दिए गए हैं.
मंत्री के इस अल्टीमेटम के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है. परफॉर्मेंस रिपोर्ट अब अधिकारियों के कामकाज की नियमित निगरानी का आधार बनेगी और हर15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





