Hindi News / पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आम कारोबारी के मुंशी को मारी गोली,...

BIG BREAKING : पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आम कारोबारी के मुंशी को मारी गोली, PMCH में भर्ती

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति फल मंडी में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आम कारोबारी गोपाल जी के मुंशी गुड्डू के सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया,जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थाना की पुलिस,एसपी पूर्वी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए. एफएसएल टीम भी पूरे मामले की वैज्ञानिक जांच में जुटी है.

फल मंडी के अध्यक्ष शशिकांत कुमार ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बाजार समिति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वह लगातार पुलिस और वरीय अधिकारियों को अवगत कराते रहे हैं. थाने में कई बार लिखित शिकायत भी दी गई,लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज दिनदहाड़े अपराधियों ने मुंशी को गोली मार दी. उन्होंने यह भी बताया कि घटना के समय मंडी में काफी लोग मौजूद थे,लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी.

घटना के बाद पूरे बाजार समिति फल मंडी में दहशत का माहौल है. व्यापारी और स्थानीय लोग भय के साये में हैं. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-