राज्यपाल से मिले बीजेपी प्रतिनिधिमंडल : हिमांशु सिंह हत्याकांड में की CBI जांच की मांग
Edited By:
|
Updated :07 Jul, 2026, 01:29 PM(IST)
रांची:जमशेदपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले को लेकर सियासत जारी है. मंगलवार को बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचा. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और मामले में CBI जांच की मांग की.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जमशेदपुर में घटी घटना की पूरी जानकारी दी. प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यापाल से CBI जांच की मांग की. उन्होंने बताया कि हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने अपराधियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. आदित्य साहू की अध्यक्षता में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या की घटना की निंदा की. उन्होंने राज्यपाल को घटना की विस्तृत जानकारी दी है और इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की.





