BIG BREAKING : फाइनली दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए लालू यादव, जानें पूरा मामला

Edited By:  |
Reported By:
BIG BREAKING  BIG BREAKING

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है नई दिल्ली से जहां RJD सुप्रीमो लालू यादव को दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। हालांकि कुछ देर पहले तक यह जानकारी मिल रही थी कि लालू यादव को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें वापस रांची आने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो चुके थे। उन्हें किडनी की तकलीफ के चलते मंगलवार को दिल्ली लाया गया था।

बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े मामले में 5 साल की सजा काट रहे लालू यादव को पुन: दिल्ली एम्स में भर्ती करा दिया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने उनके शरीर में वह समस्या नहीं पाई है, जिसे बताकर उन्हें दिल्ली लाया गया था।

राजद प्रमुख को दिल्ली एम्स के आकस्मिक वार्ड में रखा गया था। जहां उन्हें रात 9 बजे उनको एडमिट कर लिया गया। छह घंटे तक उनको गिगरानी में रखा गया और इसके बाद उनको छुट्टी दे दी गई।


Copy