देवघर पुलिस की कार्रवाई : गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,एक नाबालिग भी शामिल
Edited By:
|
Updated :02 Apr, 2026, 03:18 PM(IST)
देवघर:जिला प्रशासन ने नशा के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो तस्करों को गांजा को साथ गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक नाबालिग को दबोच लिया है.नशा उन्मूलन को लेकर लगातार अभियान जारी है.
गिरफ्तार आरोपियों में जमुई जिला निवासी अमित कुमार साह (32 वर्ष) और देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के प्रकाश मंडल (45 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने मौके से एक कार (JH01EL 1866) भी जब्त की है. जिसका इस्तेमाल तस्करी के लिए किया जा रहा था. साथ ही दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. वहीं, पकड़े गए नाबालिग को विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है.





