Hindi News / पटना में राजापुर पुल के पास मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड...

BIG NEWS : पटना में राजापुर पुल के पास मकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

Edited By:  |
big news big news

पटना:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां राजापुर पुल के पास गुरुवार को अचानक एक मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पा लिया है. स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया.

बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फिलहाल किसी के हताहतहोने की कोई खबर नहीं है.