BIG BREAKING : भाजपा के कई नेता झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पार्टी जनता मजदूर संघ में हुए शामिल

Edited By:  |
big breaking big breaking

झरिया : बड़ी खबर धनबाद के झरिया से है जहां सिंह मेंशन और नेत्री रागिनी सिंह के पांच पुराने और कट्टर समर्थकों ने सिंह मेंशन और रागिनी सिंह का त्याग कर दिया है. झरिया विधायक Purnima Niraj Singh और रघुकुल परिवार में आस्था व्यक्त करते हुए सभी आज जनता मजदूर संघ के केंद्रीय संगठन सचिव हर्ष सिंह जी के समक्ष जनता मजदूर संघ में शामिल हो गये. हर्ष सिंह जी ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं दी.


जनता मजदूर संघ में शामिल होने वाले भाजयुमो भागा मंडल अध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री गणेश साव, उपाध्यक्ष साधु पासवान, रवि साव और गुड्डू सिंह ने कहा कि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा झरिया में किए जा रहे विकास कार्यों तथा झरिया को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच से प्रभावित होकर वे सभी जनता मजदूर संघ में सम्मिलित हुए हैं.


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही नेत्री रागिनी सिंह ने भाजयुमो महामंत्री गणेश साव के घर पर जाकर उनसे मुलाकात किया था. मगर लंबे समय की पीड़ा को कोई एक बार दर्शन देकर दूर नहीं कर सकता है.


इस मौके पर उपस्थित महिप सिंह, रामबाबू सिंह और दीपक सिंह ने भी सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी.

रांची से अनुराग ठाकुर की रिपोर्ट---


Copy