Hindi News / EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सुपौल के जिला अवर निबंधक...

BIG BREAKING : EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सुपौल के जिला अवर निबंधक के कई ठिकानों पर की छापेमारी

Edited By:  |
big breakig big breakig

पटना:बड़ी खबर बिहार से है जहां आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है. सुपौल के जिला अवर निबंधक के पटना समेत 4 ठिकानों पर दबिश दी है.

ईओयू नेसुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार पर शिकंजा कसा है.1करोड़10लाख रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है. जिला अवर निबंधक पर ज्ञात आय से65%अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. बुधवार सुबह ईओयू की टीम ने पटना,छपरा और सुपौल समेत4ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. डीएसपी स्तर के अधिकारियों की टीम कार्रवाई कर रही है.

पटना के आशियाना दीघा रोड स्थित फ्लैट, छपरा का पैतृक घर और सुपौल के कार्यालय व आवास पर तलाशी जारी है. तलाशी पूरी होने के बाद और बड़े खुलासे संभव है.

मामले मेंEOUटीम के एक अधिकारी ने बताया कि आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या6/26के तहत अमरेंद्र कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. वह वर्तमान में सुपौल में सब रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं.

अधिकारी ने बताया कि माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर उनके ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है.

जांच के दौरान अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला है. इसमें पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में करीब 17 कट्ठा जमीन खरीदने के दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है. EOU की टीम फिलहाल चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है.

पटना से नीरज उपाध्याय और सुपौल से विष्णु गुप्ता की रिपोर्ट--