झारखंड के खेल इतिहास में एक और बड़ी उपलब्धि : भोलानाथ सिंह बनाये गये जापान में जूरी ऑफ अपील के चेयरमैन

Edited By:  |
Reported By:
 Bholanath Singh appointed as the chairman of the Jury of Appeal in Japan  Bholanath Singh appointed as the chairman of the Jury of Appeal in Japan

रांची:-जापान के ककमीगहरा में एशिया हॉकी महासंघ के द्वारा02से11जून तक महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव एवं एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह को इस प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाया गया है।


एशिया हॉकी महासंघ ने अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने पत्र के माध्यम से भोलानाथ सिंह को चेयरमैन जूरी ऑफ अपील महिला जूनियर एशिया कप के लिए सूचना दी है। एक छोटे से झारखंड के भोलानाथ सिंह को एशिया महाद्वीप के लिए आयोजित इस बड़े प्रतियोगिता का चेयरमैन जूरी ऑफ अपील बनाना समस्त झारखंड वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। संभवत झारखंड के खेल इतिहास में यह पहला अवसर है जब झारखंड वासी किसी खेल प्रशासक को इतने बड़े प्रतियोगिता के लिए चेयरमैन जूरी ऑफ अपील नियुक्त किया गया है यह झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए बहुत सम्मान का अवसर है।


पिछले माह ही भोलानाथ सिंह एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और साथ साथ उन्हें एशिया महाद्वीप का उभरता हुआ सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक के लिए सम्मानित किया गया था। अब एक और उपलब्धि मिलने पर उन्हें हॉकी इंडिया के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एवं झारखंड के सीईओ रजनीस कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्र्याणी मजूमदार, अशोक कुमार भगत,धर्मेंद्र सिंह,अरविद कुमार तूफानी,अरविंद सिंह,महासचिव विजय शंकर सिंह संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, बीर सिंह मुंडा,विजय प्रताप सनातन,सुरजीत झा,संतोष कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर शशि कांत प्रसाद सहित हॉकी झारखंड के सभी सदस्यों और सभी जिला के अध्यक्ष तथा सचिव ने बधाई दी है।



Copy