भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि आज : राज्यपाल संतोष गंगवार और CM हेमन्त सोरेन ने उनके समाधि स्थल पर दी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
Reported By:
bhagwan birsa munda ki punyatithi aaj bhagwan birsa munda ki punyatithi aaj

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन ,सांसद दीपक प्रकाश, रांची विधायक सीपी सिंह,सांसद महुआ माजी, नवीन जायसवाल ,भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई गणमान्य शामिल हुए.

बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि“धरती आबा ने छोटी उम्र में जो काम किया, वो आज भी हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा है. उन्होंने अपने संघर्ष से हमें ये सिखाया कि असमानता और अन्याय के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ जाए. सरकार उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आदिवासी समाज के हक और अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.“

वहीं राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि“ बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी नहीं,बल्कि आदिवासी चेतना और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं. उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासी समाज को आत्मसम्मान की राह दिखाई.“