बेटे को घुड़सवारी सिखाते अनंत सिंह : मोकामा में छोटे सरकार की निगरानी में संतुलन बनाना सिख रहे अभिनव
Edited By:
|
Updated :08 Apr, 2026, 09:56 AM(IST)
पटना:मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बुधवार को एक अलग अंदाज देखने को मिला. आमतौर पर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले छोटे सरकार यानी अनंत सिंह इस बार अपने पारिवारिक पल को लेकर सुर्खियों में हैं. तस्वीरों में आप देक सकते है कि वे अपने छोटे बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते नजर आ रहे हैं. अनंत सिंह खुद बेटे को घोड़े पर बैठाकर उसे संतुलन बनाना और लगाम पकड़ना सिखा रहे हैं. अनंत सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा.मोकामा विधायक अपने छोटे बेटे को हिम्मत भी देते दिख रहे हैं.
अनंत सिंह का घोड़ों से लगाव जग जाहिर है. वे पहले भी घोड़ा-बग्गी से विधानसभा जा चुके हैं. तस्वीरों में आप देख सकते है उनका बेटा घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा है.





