Hindi News / अफीम का डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार,टेगम गांव में हुई छापेमारी

चतरा में नशे के कारोबार पर प्रहार : अफीम का डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार,टेगम गांव में हुई छापेमारी

Edited By:  |
chatra mein nase k karobar par prahar chatra mein nase k karobar par prahar

चतरा: जिले की कुंदा पुलिस टीम ने टेगम गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अफीम तस्करों पर नकेल कसा है. इस दौरान पुलिस ने अमेरिका गंझू नाम के शख्स के घर से 51 किलो अफीम का डोडा जब्त किया है. मौके से अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव के कई घरो में अफीम का डोडा रखा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर से प्लास्टिक के बोरा में बंद डोडा जब्त कर लिया.

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में सीओ के अलावा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के अलावा कई जवान शामिल थे.