बेगूसराय में बड़ा हादसा : जयमंगला गढ़ मंदिर स्थित वर्षों पुराना पेड़ गिरा, मंदिर क्षतिग्रस्त

Edited By:  |
begusarai sthit jai mangla mandir me vikalkaay ped gira mandir kshatigrast begusarai sthit jai mangla mandir me vikalkaay ped gira mandir kshatigrast

बेगूसराय : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां गुरुवार को आई तेज आंधी पानी से शक्तिपीठ में शामिल माता जयमंगला गढ़ मंदिर स्थित सैंकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ मंदिर पर ही गिर गया। बताया जा रहा है कि विशालकाय पेड़ के गिरने से मंदिर को काफी नुक्सान हुआ है। वहीँ इस हादसे में कोई भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विशालकाय वृक्ष गिरने से शिव मंदिर और जयमंगला गढ़ मंदिर को क्षति पहुंचा है। बता दें कि बिहार का एकमात्र रामसर साइट में शामिल कावर झील पक्षी विहार के बीचो-बीच स्थित माता जयमंगला का यह मंदिर काफी सुप्रसिद्ध है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगती है।

वहीँ गुरुवार को हादसे के वक्त मंदिर के पुजारी और कुछ श्रद्धालु वहाँ मौजूद थे। पर तेज आंधी शुरू होने के साथ कुछ लोग इधर उधर चले गए। इसके बाद पुजारी मंदिर के गर्भ गृह में चले गए। कुछ मिनट तक तेज हवा और आंधी चली और लोगों को जोर से धड़ाम की आवाज सुनाई दिया। आंधी रुकते ही पुजारी और अन्य लोग बाहर निकले तो मंदिर पर पेड़ गिरा हुआ पाया। मंदिर पर पेड़ गिरने की बात सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे हैं।


Copy