Hindi News / बंद पड़ा बरौनी फर्टिलाइजर फिर से चालू, लोगों में ख़ुशी

बेगूसराय में यूरिया उत्पादन का ट्रायल शुरू : बंद पड़ा बरौनी फर्टिलाइजर फिर से चालू, लोगों में ख़ुशी

Edited By:  |
Reported By:
begusarai me uria utpadan ka trail shuru begusarai me uria utpadan ka trail shuru

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के बरौनी खाद कारखाना से यूरिया उत्पादन का ट्रयाल शुरू हो गया है जिससे लोगों में खुशी देखी जा रही है। बंद पड़ा बरौनी फर्टिलाइजर कारखाना 8387 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया है जिसमें 3850 टन प्रतिदिन नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन किया जाना है जिसके लिए ट्रायल के तौर पर आधे उत्पादन से शुरू किया गया है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि बरौनी खाद कारखानों से यूरिया का निर्माण हो रहा है और बोरे में पैंकिग किया जा रहा है।

बताते चलें कि नेफ्ता से उत्पादन की वजह से घाटे पर चलने की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के द्वारा इस कारखाने को बंद किया गया था लेकिन साल 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसको चालू करने के लिए शिलान्यास किया गया था जो कारखाना के निर्माण के साथ ही नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन शुरू हो गया है।

ट्रायल शुरू होने से लोगों में काफी खुशी है कि जल्द ही बरौनी खाद कारखाना से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , झारखंड और बंगाल के किसानों को नीम कोटेड यूरिया आसानी से और प्रचुर मात्रा में मिल सकेगा। हालांकि अभी इसका विधिवत उद्घाटन नहीं किया गया है लेकिन उत्पादन शुरू होते ही कारखाना के अधिकारी ,कर्मचारी के साथ साथ आम लोगों में काफी खुशी है।

वहीँ बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय के लोगों के लिए काफी खुशी का वक्त है बंद पड़े कारखाना से यूरिया उत्पादन के लिए शुरू हो गया है। जेडीयू के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रूदल राय ने कहा कि नेफ्ता की वजह से घाटे में चलने पर कारखाना को बंद किया गया था लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्कालीन सरकार में मंत्री के रूप में गैस आधारित कारखाना चालू करने की मांग की थी लंबे समय के बाद अब कारखाना से यूरिया का उत्पादन शुरू हुआ है जिससे किसानों को काफी फायदा होगा। कारखाना चालू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बेगूसराय के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।