बेगूसराय गोलीबारी कांड का खुलासा : पकड़े गए चारों आरोपी हैं कुख्यात, SP ने खोले राज

Edited By:  |
Reported By:
begusarai golibari kand ka khulasa begusarai golibari kand ka khulasa

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां एसपी योगेंद्र कुमार ने गोलीबारी कांड का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि चारो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। वहीँ उन्होंने बताया कि इन सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनका उद्देश्य सिर्फ दहशत फैलाना था।

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम 4 अपराधियों ने बेगूसराय में 40 किलोमीटर तक सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया था। अचानक हुई गोलीबारी में एक की मौत जबकि 10 अन्‍य घायल हुए। घटना के बाद उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की शुरुआत की। पुलिस ने भी सभी संदिग्‍धों की तस्‍वीरें जारी कर भी मामले की जांच में जुट गई।

वहीँ इस मामले पर राजनीति भी खूब हुई। घटना के करीब 50 घंटे बाद तबाही के सभी आरोपित पकड़ लिए गए। उनमें शामिल बेगूसराय का कुख्‍यात केशव कुमार उर्फ नागा जमुई के झाझा स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ रांची भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। इसके पहले अन्य आरोपित सुमित, युवराज व अर्जुन भी पकड़े जा चुके थे। अब एसपी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गोली कांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो देसी पोस्टल घटना में एक मोटरसाइकिल प्रयुक्त किया गया बरामद हुआ है । अपराध कर्मियों ने जो कपड़े पहने हुए थे जो सीसीटीवी फोटोग्राफ्स में आए वह जप्त हुआ है। जिन चार मोबाइल फोन का उपयोग हुआ है वह भी जप्त हुआ है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी बेगूसराय और एसपी बेगूसराय में 4 स्पेशल टीम का गठन किया था। यह टीम लगातार अपना काम कर रही थी। इसमें बेगूसराय समस्तीपुर पटना ,खगड़िया,जमुई, लखीसराय सहित 6 जिले में छापेमारी हो रही थी। एसटीएफ, सीआईडी ,स्पेशल ब्रांच, आर्थिक अपराध इकाई और वरीय पदाधिकारियों का सहयोग मिलता रहा।

अभी तक 22 सीसीटीवी जगहों फुटेज का दो बाइक पर 4 अपराध कर्मियों को अपराध में करते हुए देखा गया। फुटेज से मिलान के आधार पर गिरफ्तारी हुई है । घटना के तुरंत बाद टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया गया था। और उसकी गिरफ्तारी की गई है। पूछताछ में अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। युवराज ने बताया कि घटना में येलो रंग की जो टीशर्ट बने हुए हैं यह सुमित कुमार के घर से बरामद हुआ है। सुमित के घर से येलो टीशर्ट बरामद किया गया। उसके बाद सुमित को गिरफ्तार किया गया, युवराज के निशानदेही पर दो देसी पिस्टल युवराज के निशानदेही पर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।अनुसंधान में प्रथम दृष्टया पता चला है कि अपराधियों ने जिले में दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया है


Copy