बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने किया नामांकन दाखिल, मां का लिया आशीर्वाद
पटना : बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. पटना समाहरणालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पर्चा भरा. इस दौरान भाजपा और एनडीए के कई वरीष्ठ नेता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे.
बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा'बंटी'ने नामांकन से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया. पारंपरिक तरीके से घर से निकलकर उन्होंने माता के चरण स्पर्श किए और जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद समर्थकों और एनडीए नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे. अभिषेक सिन्हा ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और मां का स्नेह उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है तथा वे बांकीपुर के विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं.
नामांकन पत्र भरने के बाद अभिषेक ने बांकीपुर की जनता को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद और सहयोग मांगा. उन्होंने कहा जनता के विश्वास और समर्थन के बल पर भाजपा एक बार फिर इस सीट पर जीत दर्ज करेगी.
नामांकन से पहले विशाल रैली निकली और सभा में एनडीए ने एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन किया.कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.भाजपा ने इसे संगठन की ताकत और चुनावी तैयारी का संदेश बताया.बांकीपुर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





