Hindi News / राम मंदिर में कथित चोरी मामले में न्यायिक जांच की मांग

जमशेदपुर में JMM का अनोखा प्रदर्शन : राम मंदिर में कथित चोरी मामले में न्यायिक जांच की मांग

Edited By:  |
jmm ka anokha pradarshan jmm ka anokha pradarshan

जमशेदपुर:राम मंदिर में कथित चोरी की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जेएमएम ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है. डीसी के नाम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है.अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित करोड़ों रूपये की चोरी मामले की न्यायिक जांच की मांग को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया.पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालकर विरोध जताया और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की.

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जेएमएम नेता बबन राय ने रैली का नेतृत्वकिया.प्रदर्शन को आकर्षक बनाने के लिए रैली में भगवान राम, माता सीता और वानर सेना की झांकियां शामिल की गई. जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

JMM प्रतिनिधिमंडल नेराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचने के बाद जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में अयोध्या के श्री राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये की चोरी के आरोपों की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई. साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है.

धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान मेंगड़बड़ी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

जेएमएम नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी संस्थान में यदि वित्तीय गड़बड़ी या भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं तो उसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आने से लोगों का विश्वास बना रहेगा और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सकेगा.