बाल तस्करी के शिकार 3 बच्चे मुक्त : डीसी के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम दिल्ली से पहुंची रांची

Edited By:  |
Reported By:
bal taskari ke shikaar 3 bache mukta bal taskari ke shikaar 3 bache mukta

रांची : बड़ी खबर रांची से जहां बाल तस्करी के शिकार 3 बच्चों को दिल्ली से मुक्त करा कर रांची लाया गया है. डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम ने बच्चों को लेकर रांची पहुंची है.


बताया जा रहा है कि बाल तस्करी की शिकार कुल3बच्चे बच्चियों को दिल्ली के विभिन्न बाल गृहों से वापस गृह जिला लाने हेतु गयी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बच्चों को लेकर रांची पहुंची है. इसमें धनबाद जिले की भी 2 बच्चियां शामिल है. सभी रेस्क्यु की गई बच्चे बच्चियों को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत कर परिवार में पुनर्वासित करने की प्रक्रिया की जाएगी.

रांची जिले की एक बच्ची 6 साल बाद वापस परिवार में लौट रही है. जिसे अपने ही चचेरी भाभी द्वारा पटना लेकर छोड़ दिया गया था. जहां से वह भाग कर दिल्ली चली गयी थी. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा इस तरह के मामलों में त्वरित संज्ञान लेने के निर्देश के आलोक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश द्वारा दिल्ली एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी नचिकेता मिश्रा से सम्पर्क कर बालिका को परिवार में पुनर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की गई.


जिला प्रशासन रांची एवं दिल्ली नोडल अधिकारी के संयुक्त प्रयास से उपरोक्त बालक बालिकाओं को गृह जिला रांची लाया गया.


रेस्क्यु टीम का नेतृत्व कर रहे जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी एवं सदस्य अलकमा सिकंदर, ansuमाला कर्ण द्वारा सभी बालक बालिकाओं को गृह जिला रांची लाया गया है.


Copy