बगहा में फिर बाघ का आतंक : खेत में काम कर रहे लोगों पर किया हमला, प्रशासन अलर्ट

Edited By:  |
Reported By:
bagaha me fir bagh ka aatank bagaha me fir bagh ka aatank

बगहा : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से जानवर निकल कर रिहायशी क्षेत्रों में जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है बगहा से जहां एक बार फिर बाघ के आतंक से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि बाघ ने खेत में काम कर रहे एक किसान और लड़की पर जानलेवा हमला बोल दिया हालांकि चीख पुकार सुनकर मौके से भाग निकला। वहीँ मामले की जानकारी होते ही प्रशासन एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गया है।

मामला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सिरिसिया गांव में एक वन्य जीव के हमले में एक लड़की और एक किसान जख्मी हो गए। दरअसल खेत में साग चुनने गई एक लड़की पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। जिसके बाद लड़की को बचाने गए एक व्यक्ति को भी बाघ ने घायल किया है। देर रात दोनो को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

बताया जाता है की जंगल से भटक कर बाघ ने सरेह में साग काट रही 7 वर्षीय बच्ची सोनम कुमारी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी। आवाज सुन खेत में काम कर रहे किसान सुभाष मुसहर लड़की को बचाने के लिए बाघ को धक्का दिया तो बाघ ने पलट कर किसान पर हमला कर दिया। उसके बाद ये दोनों चिल्लाने लगे तो आसपास के खेतों में काम कर रहे दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और लाठी डंडे मारकर बाघ को भगाया।

पीड़ित सुभाष मुसहर का कहना है की कोलाई मुसहर की बेटी सोनम खेत में साग खोंट रही थी तभी बाघ ने हमला कर दिया। वे भी बगल में काम कर रहे थे। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुन वे दौड़ पड़े और बाघ को धक्का दे दिया। जिसके बाद बाघ ने उनपर भी हमला कर दिया। वहीँ डॉक्टर विनय कुमार ने बताया की बाघ के हमले से दो जख्मी आए हुए थे जिन्हे ट्रीटमेंट कर घर भेज दिया गया। डॉक्टर ने बताया की बच्ची के पैर से बाघ ने मांस काट लिया है। हालांकि संभावना यह जताई जा रही है की हमला तेंदुआ ने किया होगा।


Copy