बधाई : भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड महिला एवं पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में

Edited By:  |
Reported By:
badhai badhai

रांची : 20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं. आज पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी बिहार को 5-0 से पराजित किया.

इस मैच में हॉकी झारखंड की ओर से विशाल लाकड़ा, घुरन लोहरा, अमर दीप सम्राट कुजूर, अभिषेक गुड़िया और जोसेफ टोपनो ने एक-एक गोल किया. वहीं हॉकी झारखंड महिला टीम को हॉकी चंडीगढ़ के खिलाफ वॉकओवर मिला. झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक श्रीमती सरोजिनी लकड़ा, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है.

महिला टीम= रश्मि होरो,नीरु कुल्लू,रजनी केरकेट्टा,निक्की कुल्लू,प्रमोदनी लकड़ा,बिनिमा धान,बालो होरो, ईडलिन बागे,रजनी केरकेट्टा,पार्वती टोपनो,निशा मिंज,अनुप्रिया सोरेन,पिंकी कुमारी,रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग,सलोमी कांडुलना, संजना होरो,मोनिका नाग.

कोच =सुभीला मिंज,मैनेजर=प्रतिमा तिर्की

पुरुष वर्ग= नवीन केरकेट्टा,सुखनाथ गुड़िया,,सिमोन बोदरा,दीपक सोरेंग,अभिषेक तिग्गा,घुरन लोहरा, दुगा मुंडा,प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा,अमृत तिर्की,जोसेफ टोपनो,विजय कुमार महतो,अमरदीप स्मार्ट कुजूर,अमित बा,सुमित बरवा,विशाल लकड़ा, ,अभिसेख गुड़िया.

कोच=सागर सिंह ठाकुर,मैनेजर-सुनील कुमार


Copy