अवार्ड मिलने से खिलाड़ियों में खुशी : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती पर आज सलीमा टेटे, निक्की प्रधान समेत कई खिलाड़ी खेल रत्न से सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
award  milne se khiladiyon mai khushi award  milne se khiladiyon mai khushi

रांची : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 120 वीं जयंती पर आज जयपाल सिंह मुंडा अॅवार्ड 2022 का आयोजन किया गया. कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ के मयूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,विशिष्ठ अतिथि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र जयंत जयपाल सिंह मुंडा,हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह,झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर कुमार, मंत्री समेत अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे.

इस अवसर पर हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, निक्की प्रधान को खेल रत्न से सम्मानित किया गया. ब्लाइंड क्रिकेटर सुजीत मुंडा, वुशू की खिलाड़ी गीता खलखो, लॉन बाल की रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे को भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया.


Copy