अंधाधुंध गोलीबारी से दहला गुमला : नक्सलियों ने किया कुरुमगढ़ थाने पर हमला, इलाके में सर्च अभियान जारी

Edited By:  |
Reported By:
andhadhundh golibari se dahla gumla andhadhundh golibari se dahla gumla

बड़ी खबर आ रही है गुमला से जहां माओवादियों ने पुलिस थाना को निशाना बना कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। थाना में मौजूद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कई राउंड फायरिंग की है। आपको बता दें कि कई घंटे तक दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई है।

वहीँ इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। गुमला एसपी ने की इस घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त है। गुमला से अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल के लिए किया गया रवाना साथ में गुमला एसपी अभियान भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी भाकपा माओवादियों ने कुरूमगढ़ के नवनिर्मित थानाभवन को बम लगाकर विस्फोट कर दिया था। अब जिले में एक बार फिर नक्सली संगठन भाकपा माओवादी सक्रिय हो गए हैं।


Copy