Hindi News / ननिहाल में पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म का आरोप,मामा-मामी ने घर से निकाला,डालसा...

अनाथ किशोरी से दरिंदगी : ननिहाल में पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म का आरोप,मामा-मामी ने घर से निकाला,डालसा बना सहारा

Edited By:  |
anath kisori se darindgi anath kisori se darindgi

रांची:राजधानी रांची के अनगड़ा क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. मामला ये है कि 13 साल की किशोरी ननिहाल में दरिंदगी की शिकार हुई. बच्ची की अपनी बुआ ने जिस रात उसे नानी घर बुलायी, उसी रात वहां पड़ोसी की एक महिला उसे अपने घर सोने के लिए बुलायी. आरोप है कि उसी रात महिला के बेटे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने डरा धमका कर लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा.

जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसकी बुआ उसे डॉक्टर के पास ले गई. इलाज के दौरान पता चला कि बच्ची गर्भवती है. बच्ची ने सारी बातें जब अपने परिवारवालों को आपबीती बताया, तब उसके मामा-मामी ने गांव में बैठक कर मामले को दबा दिया और बच्ची को अपने घर रख लिया. जहां 26 जनवरी को उसने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन, 24 मार्च 2026 को बीमारी के कारण नवजात की मृत्यु हो गई.

नवजात के मौत के बाद पीड़ित बच्ची के मामा-मामी उसे घर से बाहर निकाल दिया. इतना ही नहीं उसे दोबारा वापस आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. बच्ची की मां की मृत्यु पहले ही हो चुकी है, ऐसे में पीड़िता पर दुखों का पहाड़ टूट रहा था.

बच्ची जब बेसहारा हो गई तब पारा लीगल वॉलंटियर (PLV) बेबी देवी के माध्यम से मामला डालसा तक पहुंचा. डालसा सचिव राकेश रौशन तुरंत एक्शन लेते हुए बच्ची का रेस्क्यू किया और डीएसपी अमर कुमार पांडे ने मामले की गंभीरता से लेते हुए पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई.

डालसा ने बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया और उसे सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई.