होली महोत्सव : AMERICA के न्यू जर्सी में होली महोत्सव आयोजित..मेड इन बिहार का दिखा जलवा.कई VVIP हुए शामिल

Edited By:  |
Reported By:
AMERICA ME HOLI MAHOTSAV KA HUA AAYOJAN. AMERICA ME HOLI MAHOTSAV KA HUA AAYOJAN.

Desk:- बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित फोर्ड्स में रॉयल अल्बर्ट पैलेस में वार्षिक होली महोत्सव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में न्यू यॉर्क में भारत के काउंसिल जनरल रणधीर जायसवाल, उप काउंसल जनरल डॉ वरुण जेफ, फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) और समुदाय के कई प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया। BJANA के अध्यक्ष अनुराग कुमार शामिल हुए और उपस्थित मेहमानों को संबोधित किया.यहां बिहार-झारखंड में बने उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ BJANA की साझेदारी पर विशेष फोकस किया गया.

काउंसल जनरल रणधीर जायसवाल ने "मेड इन बिहार" उत्पादो एवं बिहार के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित दिल्ली के बिहार निवास स्थित बिहारिका को बढ़ावा देने के लिए प्रयासों की सराहना की, जो स्थानिक आयुक्त पलका साहनी द्वारा बिहार की विभिन्न कला और शिल्प को बढ़ावा देने की एक पहल है।ग़ौरतलब है कि बिहारिका बिहार के स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरो को कोरोना के पश्चात आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक कोशिश है। इसका उद्घाटन पिछले वर्ष अक्टूबर में किया गया था।

बताते चलें कि पिछले वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने BJANA (बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) द्वारा आयोजित एक वेबिनार में हिस्सा लेते हुए कहा था कि विदेश में बसे बिहारी उद्यमी यदि अपने गृह राज्य में उद्यम स्थापित करना चुनते हैं तो उन्हें परेशानी मुक्त अनुभव का आश्वासन दिया जा सकता है। उन्होंने नार्थ-अमेरिका में बसे बिहार के लोगों से संवाद किया था और उनको बिहार आने का न्योता भी दिया था।

BJANA पत्रिका "वैशाली" के होली संस्करण में बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से संयुक्त राज्य अमेरिका में BJANA समुदायों को शुभकामनाएं दी गईं।


Copy