आरा में MLC इलेक्शन के दौरान बड़ा हादसा : बूथ निरीक्षण को जा रहे पदाधिकारियों की स्कार्पियों पुल से गिरी

Edited By:  |
aara me MLC election ke dauraan bada hadsa aara me MLC election ke dauraan bada hadsa

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है आरा से जहां MLC चुनाव के मतदान के दौरान निरीक्षण करने जा रहे पदाधिकारियों से भरी स्कार्पियों पुल से नीचे गिर गई है। हादसे में कई पदाधिकारियों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

जानकारी मिल रही है कि इस गाड़ी में बाल सर्वेक्षण पदाधिकारी बिनोद कुमार ठाकुर,पीरो पुलिस इंस्पेक्टर रामविलास प्रसाद,बॉडी गार्ड सहित 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि हादसा आरा के तरारी थाना क्षेत्र का है जहां तरारी-कुरमुरी नहर रोड बंधवा पुल पर अधिकारीयों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।

हादसे में मजिस्ट्रेट की सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीँ इंस्पेक्टर का बायां हाथ टूट गया है। सभी घायलों को तरारी PHC में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के द्वारा इनका प्राथमिक उपचार किया गया। मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आरा रेफर कर दिया गया है।


Copy