लोगों ने BF को GF से मिलते हुए पकड़ा, पहले चटवाया थूक, फिर प्रेमिका से पिटवाया


सुपौलः प्रेमी और प्रेमिका सुनसान जगह पर मिल रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने देख लिया। जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने पहले प्रेमी को थूक चटवाया फिर उसके बाद प्रेमिका से ही सबके सामने चप्पल से पिटवाया। घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
मानव तस्करी का लगाया गया आरोप
वीडियो में मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए युवक को प्रताड़ित किया जा रहा है। घटना 23 जून की बताई जा रही है। प्रताड़ना के बाद युवक को मुक्त कर दिया गया, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इधर, पीड़ित युवक का कहना है कि वह थाना की शरण में इसलिए नहीं गया कि पुलिस भीड़ के आगे उसका भरोसा नहीं करती।
लोगों ने प्रेमिका को उकसाया
वायरल वीडियो की शुरुआत में एक लड़की एक लड़के के मुंह पर चप्पल मार रही है। वही भीड़ उसे और जोर से चप्पल मारने के लिए उकसा रही है। युवक के चेहरे पर लगातार चप्पल की बरसात हो रही है। पीछे से एक शख्स पूछता है कि फिर आज के बाद से फिर किसी लड़की को बुलायेगा? लड़का कहता है नहीं। फिर बोला जाता है कि आज के बाद तुम फिर किसी लड़की को मैसेज करेगा? लड़का फिर नहीं में जवाब देता है। पीछे से लड़की पर दबाव बनाया जाता है कि जोर जोर से मारो। वीडियो में लड़के का नाम अभिषेक डिसूजा बताया जा रहा है, जो लतौना मिशन के अलबर्ट का पुत्र है और दिल्ली में रहता है।
दोनों करना चाहते थे शादी
वीडियो में जो लड़की चप्पल से मारती दिख रही है, उसके परिजनों का दावा है कि लड़का उसके घर के नंबर पर मैसेज करता था और फोन पर लड़की से बातचीत भी होती थी। घटना से 5-6 दिन पूर्व लड़के के बुलावे पर लड़की उससे मिलने बाजार गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। बाद में शाम के समय लड़की आरोपी युवक के साथ घर लौटी। दोनों से बातचीत के बाद परिजन शादी के लिए भी तैयार हो गए। दावा किया कि इसके बाद युवक के बारे में पता किया गया तो मालूम हुआ कि आरोपी युवक पूर्व से ही शादीशुदा है और ऐसे जालसाजी करना उसका पेशा है। बताया कि लड़का दो भाई है और एक भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी से भी कोर्ट में शादी कर चुका है।