

शनिवार, 26 सितंबर 2026
Live
नीतीश कुमार ने मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही नौका विहार का लिया आनंद BANKA:-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका जिले के बौसी प्रखंड स्थित पौराणिक मंदार पर्वत पर नवनिर्मित आकाशीय रज्जू पथ का बटन दबाकर उद्घाटन किया ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिलापट्ट का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने आकाशीय रज्जू पथ से मंदार पर्वत के शीर्ष पर पहुंचकर जैन मंदिर में भगवान मंदिर की पूजा अर्चना कर बिहार वासियों के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। जैन मंदिर के दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदार पर्वत के आसपास बसे इलाकों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदार पर्वत पर स्थित सीता कुंड का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस जगह पर रोपवे का निर्माण हुआ है,जिसका उद्घाटन का आज मुझे अवसर मिला है। यह जगह ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की है। इसका पौराणिक महत्व देखने का पहले भी मौका मिला था लेकिन आज पहली बार रोपवे के माध्यम से ऊपर जाकर इसे देखने का मौका मिला है। ऊपर से सारा दृश्य आकर्षक है। मुझे व्यक्तिगत रुप से खुशी है कि रोपवे का निर्माण हो रहा है। पहले लोगों को नीचे से ऊपर जाने में 1 घंटे भर का समय लग जाता था लेकिन अब तो रोपले के निर्माण के बाद लोग चंद मिनटों में ही यहां से वहां पहुंच सकेंगे इसके निर्माण से पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोपवे पहले सिर्फ राजगीर में था उसके समानान्तर हम लोगों ने कई जगह से रोपवे शुरू करने का निर्णय लिया है।मंदार पर्वत के बाद अभी कई अन्य जगह पर रोपवे शुरू करने का निर्णय लिया है। एक-एक कर सब का निर्माण किया जाएगा ताकि पर्यटकों को ऊपर जाकर देखने का मौका मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदार का यह पूरा इलाका शुरू से ही पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध रहा है इसकी बहुत ज्यादा प्रतिष्ठा रही है रोपवे के बन जाने से पर्यटकों को सुविधा होगी और अधिक से अधिक लोग यहां आएंगे ।इसके बनने में काफी वक्त लगा लेकिन अब यह बनकर तैयार हो गया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदार पर्वत के निकट स्थित पापहरणी नामक सरोवर के मध्य में बने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करने के बाद मंदिर की परिक्रमा भी की।लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री ने पापहरणी सरोवर में फाउंटेन लगाने, सरोवर के जल को स्वच्छ रखने, सरोवर में वोटिंग परिचालन, मंदार पर्वत पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, गेस्ट हाउस का विस्तार, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर एवं मंदार पर्वत प्रांगण के सुंदरीकरण मंदार पर्वत के चारों ओर पर्यटकों को घूमने के लिए ट्रैक पद सहित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि गेस्ट हाउस में भी बढ़िया इंतजाम किया गया है। ऊपर पहाड़ पर रोशनी के लिए बिजली के इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ घूमने के लिए सुंदर रास्ता बनाया जा रहा है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुविधा हो यहां के वास्तविक स्वरूप के बिना छेड़छाड़ किये ही पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्ष 2005 से पहले की स्थिति को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यहां पहुंचना मुश्किल था लेकिन अब वैसी बात नहीं है यहां आने जाने के लिए रास्ता बनाया गया है पर्यटकों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं उन्होंने कहा कि बांका में कई ऐतिहासिक चीजें सामने आई है इसको लेकर काम किया जा रहा है यहां पर पहले से ज्यादा पर्यटक आएंगे इसको लेकर पर्यटन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय है।इस स्थल के विकास के साथ ही इसे मेंटेन रखने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में उनके साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा,पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, सांसद गिरधारी यादव, विधायक रामनारायण मंडल, निक्की हेंब्रम, मनोज यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
झारखंड में पिछडी जाति के आरक्षण को लेकर नयी राजनीति शुरु हो गयी है। कांग्रेस ने इस मामले पर मंगलवार को राज्यव्यापी धरना दिया। पिछड़ी जातियों को 27% आरक्षण की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी प्रकोष्ठ का विशाल धरना कार्यक्रम हुआ। धरना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, बिधायक दीपिका पांडेय, प्रदीप यादव सहित कई नेताओं ने शिरकत किया। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इस मौके पर स्वास्श्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हम 27% ओबीसी आरक्षण की बात करते हैं तो बीजेपी को परेशानी होती है। हमारी सरकार इसको लेकर सदन में बहुत जल्द अपनी बात को रख कर केंद्र को भी प्रस्ताव भेजेंगे। कई जिलों में धरना पर बैठे कांग्रेसी देवघर के समाहरणालय गेट के समक्ष 27 फ़ीसदी आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति ने कहा कि केन्द3 सरकार के द्वारा ओबीसी को ठगने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए एक दिवसीय विशाल धरना का आयोजन किया गया है। ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर साहेबगंज में धरना प्रदर्शन हुआ। मंगलवार को स्टेशन चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने एक दिवसीय धरना दिया। पार्टी का कहना है कि उन्होंने चुनाव के समय लोगों से यह वादा किया था कि अगर उनकी सरकार झारखंड में बनेगी तो ओबीसी को 27% आरक्षण दिया जाएगा। अब जबकि झारखंड में यूपीए की सरकार है फिर भी पिछड़ों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। उन्हें 27% आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा ने कहा इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री का इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं। जिससे चुनाव के समय जो जनता से उन्होंने वादा किया था उसे पूरा किया जा सके कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है, तो आगे सचिवालय का, विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। बीजेपी का राज्य सरकार पर पलटवार वहीं बीजेपी ने राज्य सरकार पर पलटवार किया है। पार्टी के सांसद संजय सेट ने कहा कि एक तरफ झारखंड की सरकार झूठी वाहवाही लूटने में व्यस्त है। बात-बेबात केंद्र सरकार को दोष देने में ज्यादातर समय बिता रही है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र के द्वारा जनहित में जो प्रावधान लागू किए जा रहे हैं, उसको लागू करने में भी सरकार पिछड़ती दिख रही है। जब केंद्र सरकार ने यह तय कर दिया पिछड़ों के लिए 27 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित हो। केंद्र ने मेडिकल क्षेत्र में यह लागू भी कर दिया तो राज्य को आखिर समस्या क्या है? झारखंड के पिछड़ों को अभी 14% आरक्षण मिल रहा है, उसे 27% करने की दिशा में झारखंड सरकार को पहल करनी चाहिए। पलामू में ओबीसी जाति को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर बीजेपी सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आरक्षण को लेकर राज्य सरकार को विशेषाधिकार दे दिया है.. ऐसे में यहां के लोगों को राज्यस्तर पर 27 फीसदी आरक्षण नहीं देना नाइंसाफी है... साथ ही जिस ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड में आज सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रहा है वो जनता को बेवकूफ बनाने के लिए किया जा रहा है।
HAJIPUR:- वैशाली चर्चित सुप्रिया हत्याकांड का खुलासा वैशाली पुलिस ने कर लिया है।इस मामले पर प्रेस वार्ता कर वैशाली एसपी मनीष ने मीडिया से कहा कि मुख्य आरोपी दशरथ मांझी का चरित्र ठीक नही है।वह अक्सर लड़की ओर महिला का पीछा करता था।वह सुप्रिया के साथ भी गलत कार्य का अंजाम देना चाहता था,पर इसमें वह असफल रहा,जिसके बाद उसने लड़की की हत्या कर दी । इस घटना को अंजाम देने में 6 लोग शामिल थे जिसमें एक महिला समेत 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है।हत्या में प्रयुक्त गमछा को भी बरामद कर लिया गया है। मृतका सुप्रिया का साइकिल ओर बैग भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में अभी अनुसंधान चल रहा है।सभी अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पुलिस फिर से पूछताछ करेगी। एक आरोपी को पकड़ भीड़ ने की थी पिटाई मृतका सुप्रिया वैशाली जिला के महनार थाना के करनौती गांव की छात्रा थी । कोचिंग के लिए शाहपुर जाने के दौरान उसकी हत्या कर दी गयी थी और शव को चउर के पानी में ठिकाने लगा दिया गया था।परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।शिकायत के बाद भी पुलिस के अलर्ट नहीं होने से ग्रामीण नाराज थे।छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला गया था।वहीं सोमवार को भीड़ ने एक आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी और मौके पर मौजुद पुलिस के साथ भी बदलसूलकी की थी।मौके पर पहुंचकर खुद एसपी मनीष कुमार ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया था।इस आरोपी से पुछताछ के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और मृतका का साइकिल और बैग बरामद कर लिया है। कई राजनीतिक दले के नेताओं ने किया था दौरा सुप्रिया के हत्यारे को पकड़ने के लिए वैशाली समेच बिहार के कई जिलों में कैंडल मार्च निकाला गया था।वहीं मामले की चर्चा मे आने के बाद जमुई सांसद चिराग पासवान,केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस,पूर्व मंत्री अजीत कुमार,अरूण कुमार ,भाजपा सांसद विवेक ठाकुर समेत कई नेताओं ने मृतका के परिजन से मुलाकात की थी और सरकार से आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। पंकज कुमार,कशिश न्यूज,हाजीपुर
PATNA:-इस बार पितृ पक्ष 20 सितंबर 2021, सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हुई है और 6 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को इसका समापन होगा।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 16 दिन की तिथियों में अलग-अलग तिथि का अलग-अलग महत्व है।किसी तिथि को किस पितर का श्राद्ध करने का मह्त्व है।इसके बारे में गयाजी के प्रसिद्ध वैदिक पंडित रामाचार्या ने कशिश न्यूज से बात करते हुए कहा कि- 1. पूर्णिमा को जिनका निधन हुआ है तो उनका श्राद्ध अष्टमी, द्वादशी या सर्वपितृ अमावस्या को भी किया जा सकता है। इसे प्रोष्ठपदी पूर्णिमा कहा जाता है। 2. यदि मृतक का कोई पुत्र न हो तो प्रतिपदा को नाना का श्राद्ध किया जाता है। चतुर्थी या पंचमी तिथि में उनका श्राद्ध किया जाता है जिसकी मृत्यु गतवर्ष हुई है। 4. जिन लोगों की जिस भी तिथि को मृत्य हुई हो उसका श्राद्ध आश्विन कृष्णपक्ष की उसी तिथि पर किया जाता है। 5. सौभाग्यवती स्त्री, माता या जिन महिलाओं की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है उनका नवमी तिथि को श्राद्ध किया जाता है। इसे अविधवा और मातृ नवमी भी कहा गया है। 6. एकादशी तिथि को संन्यास लेने वाले या संन्यासियों का श्राद्ध किया जाता है। 7. जिनकी किसी दुर्घटना में, जल में डूबने, शस्त्रों के आघात या विषपान करने से हुई हो, उनका चतुर्दशी की तिथि में भी श्राद्ध किया जाना चाहिए। 8. जिन बच्चों की जिस तिथि में मृत्यु हुई हो उस तिथि के अलावा त्रयोदशी तिथि को बच्चों का श्राद्ध किया जाता है। 9. सर्वपितृ अमावस्या पर ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है। इसे पितृविसर्जनी अमावस्या, महालय समापन आदि नामों से जाना जाता है। इस साल पितृपक्ष 16 श्राद्ध महालया पक्ष इस प्रकार है.... प्रतिपदा श्राद्ध 21 सितंबर 2021 मंगलवार पांच गते अश्विन द्वितीया श्राद्ध 22 सितंबर बुधवार 6 गते तृतीय श्राद्ध 23 सितंबर गुरुवार 7 गते चतुर्थी श्राद्ध 24 सितंबर शुक्रवार 8 गते पंचमी श्राद्ध 25 सितंबर शनिवार 9 गते षष्ठी श्राद्ध 26 सितंबर रविवार 10 गते षष्ठी श्राद्ध 27 सितंबर सोमवार 11 गते सप्तमी श्राद्ध 28 सितंबर मंगलवार 12 गते अष्टमी श्राद्ध 29 सितंबर बुधवार 13 गते नवमी श्राद्ध 30 सितंबर गुरुवार 14 गते दशमी श्राद्ध 1 अक्टूबर शुक्रवार 15 गते एकादशी श्राद्ध 2 अक्टूबर शनिवार 16 गते द्वादशी श्राद्ध 3 अक्टूबर रविवार 17 गते त्रयोदशी श्राद्ध 4 अक्टूबर सोमवार 18 गते चतुर्दशी श्राद्ध 5 अक्टूबर मंगलवार 19 गते पितृ विसर्जन अमावस्या श्राद्ध 6 अक्टूबर बुधवार 20 गते 3 अक्टूबर द्वादशी श्राद्ध के दिन मघा नक्षत्र होने के कारण श्राद्ध नहीं होगा सिर्फ एका पार्वण व तर्पण हो सकते हैं
पार्टी के विस्तार के नाम पर पिता की पैरवी के लिए झारखंड गए थे तेजस्वी PATNA:-विधान पार्षद और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर से तेजस्वी समेत समूचे लालू परिवार पर राजनीतिक हमला बोला है।खगड़िया दौरे पर आये नीरज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का दो दिन का झारखंड प्रवास पार्टी विस्तार के लिए नहीं था,बल्कि उनके पिता को जेल में बेहतर सुविधा कैसे मिले...इसकी पैरवी के लिए वे झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से मिलें हैं। खबर है कि डोरंडा कोषागार का मामला री -ओपेन होने वाला है।लोग बाबा नगरी देवघर पूजा करने जाते हैं,लेकिन उनके पिता बाबा नगरी में भी अवैध वसूली करके जेल गए। नीरज ने कहा कि लालू के शासन और नीतीश के शासन में जमीन और आसमान का अंतर है।नीतीश जी आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय खोले,लेकिन लालू पहलवान विद्यालय खोले थे।नीतीश सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के जरिये बिहार के 1 लाख 18 हजार स्टूडेंट को इस योजना का लाभ दिलवाए।जबकि लालू राज में अकूत संपति क्रेडिट का प्रचलन बढ़ा।नीतीश जी क्लाइमेट लीडर के रूप में पुरस्कृत हुए।जबकि लालू जी कैदी नंबर-351के रूप में पहचान बनाये।नीरज ने कहा कि जदयू ऐसे स्टूडेंट के परिजनों को सम्मानित करेगी जो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले रहे है। स्वतंत्र कुमार,कशिश न्यूज खगड़िया
दक्षिण बिहार के 300 से ज्यादा पार्टी पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर में हो,रहें हैं शामिल PATNA:-आरजेडी यानी राष्ट्रीय जनता दल अपने नेताओं को ग्रास रूट तक मजबूत करने को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है।दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर आयोजित किया जा रहा है।इसका उद्घाटन बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।वहीं इस प्रशिक्षण शिविर में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी एवं श्याम रजक समेत कई नेता शामिल हो रहें हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण में दक्षिण बिहार के तमाम जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला के प्रधान महासचिव को आमंत्रित किया गया है। करीब 300 की संख्या में राजद नेता इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहें हैं।2 दिन के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सीनियर नेता अलग-अलग मुद्दों को लेकर विशेष जानकारी दे रहें हैं।इसमें पार्टी के विचारों को जानने और समझने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के तरीके की जानकारी दी जा रही है।इस शिविर में भाग ले रहे नेताओं को आधनिक टेक्नोलॉजी और सोसल मीडिया की भी जानकारी दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में ना तो कोई विधायक ना कोई सांसद या अन्य किसी नेता को सम्मिलित होने की अनुमति है। बहुत ही अनुशासित तरीके से पार्टी के तरफ से यह प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। वहीं इस प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा आज के समय में सभी राजनीतिक दलों में प्रशिक्षण शिविर शिविर चलाना बेहद जरूरी है क्योंकि नए नेताओं को पार्टी की गतिविधि जनता के मुद्दे से रूबरू कराने में प्रशिक्षण शिविर का अहम योगदान होता है जो आजकल पार्टियों में नहीं हो रहा है । राजद के इस विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के मजबूती आगामी पंचायत चुनाव एवं बिहार में संगठन को और मजबूत धारदार और जनता से जुड़ने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं जिला के प्रधान महासचिव को राजद के वरिष्ठ नेताओं के तरफ से जानकारी देने की योजना है ,ताकि राजद और मजबूत हो सके और पहले की अपेक्षा आगामी चुनाव में अपना परफॉर्मेंस और बेहतर कर सकें प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष एवं जिला के प्रधान महासचिव को दो दिनों तक पटना में रहने के साथ ही खाने-पीने की भी व्यवस्था पार्टी ने की है। पटना से गौतम की रिपोर्ट
सीवान बिहार के सीवान जिले के अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ बिल्कुल नही दिख रहा है, उन्होंने खुलेआम पुलिस को चुनौती देते हुए एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर करोड़ो की लूट की घटना को अंजाम दिया है। लूट की यह घटना सिवान नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली की हैं जहां अपराधियों ने शहर के बीचों बीच स्थित एक ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के आभूषण लूट लिए .इस दौरान वीरोध करने पर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई सुभाष प्रसाद को गोली मार दी.घायल स्वर्ण व्यवसाई को सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है . चार बाइक पर आठ की संख्या में आये बेखौफ अपराधी सुभाष प्रसाद के पुत्र और होटल सफायर इन के मालिक रूपेश कुमार ने बताया की बीती शाम चार बाइक पर सवार आठ की संख्या में आये अपराधी दुकान में घुस गए और आते ही दुकान में बैठे व्यवासायी पर पिस्तौल तान दिया.इसके बाद दुकान में रखे करोड़ों की ज्वैलरी लूट ली, और उनके गले की सोने की सिकड़ी भी ले ली ,लूटने के क्रम में घटना का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसाई को पैर में गोली मार दी.घायल स्वर्ण व्यवसाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वारदात की सूचना पाकर पहुंची पुलिस.. वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, नगर थाना और सराय ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटी है.इस घटना को लेकर पुलिस ने एक मामला भी दर्ज किया है. सीवान से निरंजन की रिपोर्ट
PATNA:- दिल्ली पुलिस की सूचना पर बिहार के कई रेलवे स्टेशन की चौकसी बढा दी गयी है।दिल्ली से गिरफ्तार दो आतंकी से पुछताछ के बाद रेलवे को निशाना बनाये जाने की आशंका जाहिर की गयी थी।दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों के आईएसआई एजेंट होने की आशंका जताई गई है। इसके बाद रेलवे ट्रैक समेत अन्य स्थानों और भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाने का अंदेशा जताते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने उत्तर बिहार के 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेल पुलिस अधीक्षक को अलर्ट जारी किया था।आरपीएफ की ओर से जारी किए गए अलर्ट के बाद कई रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी देखी जा रही है जबकि कई अन्य रेलवे स्टेशन पर सामान्य सुरक्षा इंतजाम भी नहीं दिख रहा है। उत्तर बिहार के जिन जिलों को समस्तीपुर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा अलर्ट भेजा गया है ..उसमें समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिला शामिल है। रेल पुलिस और जिलों के एसपी से अपने स्तर पर विशेष निगरानी में सुरक्षा इंतजामों के लिए अधीनस्थ अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश देने का भी अनुरोध आरपीएफ की ओर से किया गया है।महत्वपूर्ण पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। इस अलर्ट के बाद कशिश न्यूज की टीम ने पटना बेगुसराय खगड़िया समस्तीपुर दरभंगा बगहा एवं अन्य रलवे स्टेशन का जाय़जा लिया जिसमें कई जगह पुलिस की पहले के अपेक्षा ज्यादा सतर्क देखी गयी।कई ट्रेन के बोगी और यात्रियों के समान की जांच करते हुए पुलिस नजर आयी।
PALAMU : यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पंजाब नेशनल बैंक) के डालटनगंज शाखा से ग्राहकों के बैंक लॉकर से करोड़ों की संपत्ति गायब हो गई है। सभी के लॉकर से छेड़छाड़ कर सोना, कीमती जेवरात और नगद गायब है। पूरे मामले में पुलिस ने बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार समेत आधा दर्जन जेवर दुकानदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार के पास से एक डायरी भी बरामद किया है जिसमें लॉकर से चोरी किए गए जेवरात के बारे में पूरी जानकारी संधारित है। लॉकर खाली देख बैंक में ही रोने-बिलखने लगे ग्राहक यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में एक सप्ताह पहले एक कृषि वैज्ञानिक अपने बैंक का लॉकर चेक करने पहुंचे थे, लेकिन उनका लॉकर नहीं खुला था जिसके बाद में टेक्नीशियन के माध्यम से लॉकर को तुड़वाया गया, जब लॉकर खुला तो उनकी आंखें फ़टी की फटी रह गई। लॉकर पूरी तरह से खाली था, मामला थाना पहुंचा और पूरे मामले में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार को हिरासत में लिया, जिसके बाद एक से बढ़कर एक खुलासा होते गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक में लॉकर की सुविधा ले रहे दर्जनों ग्राहक बैंक पहुंचे जिसमें कई लोगों का लॉकर नहीं खुला। कई दिनों की टाल-मटोल के बाद सोमवार को बैंक के मजिस्ट्रेट बीडीओ अमिताभ भगत के मौजूदगी में टॉप अधिकारी, ग्राहक, आरोपी डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार और पुलिस टीम की मौजूदगी में 4 ग्राहकों के लॉकर को तोड़ा गया, जिसमें से नगद और जेवरात गायब पाए गए। पलामू के प्रतिष्ठित डॉक्टर जय कुमार के 20-25 लाख के आभूषण, रेड़मा निवासी बबीता सिंह के लॉकर से करीब 800 ग्राम सोना और डेढ़ लाख रुपये नगद गायब हैं। इसके साथ ही नीलाम्बर पीताम्बर यूनिवर्सिटी के कर्मी राजीव मुखर्जी ने बताया कि उनके लॉकर से पत्नी, 2 बेटियों के शादी के लिए रखे आभूषण, उनकी साली के जेवरात भी गायब हैं। वहीं यूनिवर्सिटी कर्मी गुड्डू शुक्ला की पत्नी ने बताया कि उनके लॉकर से भी सभी आभूषण गायब है। कर्ज से उबरने के लिए चोरी किए गए गहने को डिप्टी मैनेजर ने रखा गिरवी यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पंजाब नेशनल बैंक) के बैंक लॉकर से गायब हुए जेवरात के पिछे कोई और नहीं बल्कि उसी बैंक शाखा का डिप्टी मैनेजर प्रशांत कुमार ही मुख्य आरोपी है| आरोपी प्रशांत ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष कई अहम खुलासा किया है| प्रशांत कुमार ने बताया की शराब के धंधे के लिए उसने 40 लाख का लोन लिया था, लेकिन कारोबार में नुकसान के बाद उसे कर्ज चुकाने के लिए बैंक लॉकर से जेवरात को गायब करना पड़ा| अब आरोपी प्रशांत का दावा है कि उसके पास लॉकर से निकाले गए एक-एक गहने का हिसाब है, जिसे वह ग्राहकों को वापस दिला देगा| लॉकर से चोरी किए गए आभूषण को शहर के विभिन्न दुकानदारों के पास गिरवी रखा गया है| प्रशांत के निशानदेही पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक स्वर्ण दुकानदारों को हिरासत में लिया है और सोने के कई जेवरात भी बरामद कर लिए हैं| फिलहाल पूरे मामले में एसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद नेतृत्व संभाल कर जांच कर रहे हैं, बुधवार तक कई अहम खुलासा होने के आसार हैं। श्रवण सोनी,कशिश न्यूज पलामू
देश के विभिन्न राज्यों के हजारों तीर्थयात्री देवघाट व फल्गु नदी में कर रहे पिंडदान और तर्पण GAYA: धार्मिक नगरी गयाजी में आज से पिंडदान कर्मकांड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। देश के कई राज्यों से तीर्थयात्री हजारों की संख्या में गया शहर पहुंचकर पवित्र फल्गु नदी व देवघाट सहित अन्य कई पिंड वेदियों पर पिंडदान कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गयाजी में पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कोरोना के कारण विगत 2 वर्षों से पितृपक्ष मेला नहीं लगाया गया था। लेकिन इस बार वर्ष 2021 में कोरोना के घटते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने पितृपक्ष मेला तो नहीं लगाया लेकिन कोविद 19 का अनुपालन करते हुए पिंडदान कर्मकांड करने की इजाजत दी है। यही वजह है कि हजारों की संख्या में आज प्रथम दिन पिंडदानी पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर रहे हैं। ये भी पढे.. गयाजी में इस साल भी नहीं होगा पितृपक्ष महासंगम का आयोजन धार्मिक मान्यता के अनुसार स्वयं भगवान श्रीराम ने अपने पिता राजा दशरथ का गया में पिंडदान किया था। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी कोविड-19 का अनुपालन कराने को लेकर विभिन्न जगह पर शिविर लगाया गया है। जहां लोगों को टीका भी दिया जा रहा है और जो पिंडदानी दूसरे राज्यों से आए हैं उनके द्वारा लिए गए टीके की भी जांच की जा रही है। गयाजी में पिंडदान का धार्मिक महत्व सनातन धर्म में श्राद्ध का काफी महत्व है. पितृपक्ष का आरंभ आश्विन मास महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होता है जो आश्विन अमावस्या तिथि को समाप्त होता है. हिन्दू धर्म में माता-पिता की सेवा को काफी महत्व दिया गया है।इसलिए हिंदू धर्म शास्त्रों में पितरों का उद्धार करने के लिए पुत्र का पिंडदान करना महत्वपूर्ण माना गया है.इस अवसर पर गयाजी में देश-विदेश के सनातन धर्मावलंबी पिंडदान और तर्पण करने आतें हैं।गया में पिंडदान को लेकर कई धार्मिक मान्यताये प्रचलित हैं।यही वजह से है कि पितृपक्ष के दौरान देश विदेश के लाखों तीर्थयात्री गया में पिंडदान और तर्पण करने आतें हैं। गया से प्रदीप रंजन की रिपोर्ट
मधुबनी बिहार के मधुबनी जिले में भैरवस्थान पुलिस ने गला रेतकर हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. बताया जा रहा है की भैरवस्थान थाना क्षेत्र के मेहथ गांव के NH किनारे से पुलिस ने शव बरामद किया था .24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कहते है इश्क अंधा होता है.. पुलिस के पूछताछ में पता चला कि हत्या की साजिश पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी बताया जाता है कि जसीमा खातून तीन बच्चे की माँ है.जिसका प्रेम प्रसंग मौसेरे भाई के साथ करीब तीन साल से चल रहा था. जिसका हमेशा मृतक मासूम विरोध करता था, जो उसे भारी पर गया, पत्नी ने प्रेमी और अन्य 6 लोगों के साथ मिलकर गला रेत कर मासूम की हत्या कर शव को भैरवस्थान थाना क्षेत्र के मेहथ गांव में NH किनारे फेंक दिया. SIT टीम की ने किया खुलासा.. इस मामले में SP डॉक्टर सत्य प्रकाश ने झंझारपुर के DSP आशीष आनन्द को निर्देश दिया था जिसके बाद टीम गठित कर मामले में दर्ज FIR के आधार पर जांच कर कार्यवाई की जा रही है .आगे DSP आशीष आनन्द ने बताया की सभी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य है सभी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायालय से सजा दिलाने की अपील की जाएगी.
BUXER:- बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब की तश्करी हो रही है।इसके लिए शराब तश्कर तरह तरह का जुगाड़ लगा रहें हैं।कभी भूसे या आलू ले जा रहे ट्रक से शाब मिल रहा है तो कभी लग्जरी कार से...पर बक्सर में एक नया जुगाड़ टेक्नोलॉजी देखने को है जहां एक ढोलक मे छुपाकर शराब ले जे रहे एक एक तश्कर को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। बक्सर की उत्पाद विभाग की टीम वीर कुंवर सिंह से सेतु चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश से ढोलक लेकर चले आ रहे एक युवक को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । खुद को संगीत मंडली का कलाकार बता रहा यह युवक ढोलक में शराब छिपा कर ले आ रहा था लेकिन शक के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचा और फिर ढोलक के अंदर से शराब की बोतलें बरामद कर ली । दरअसल बक्सर में बिहार-उत्तरप्रदेश की सीमा पर वीर कुंवर सिंह गंगा ब्रिज चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग वाहनों की जांच कर रही थी इसी बीच उत्तर प्रदेश से आ रही एक ऑटो की रोक कर तलाशी ली जाने लगी ।ऑटो में बैठे राजवंश चौहान के पास एक ढोलक दिखा ।संदेह होने पर पुलिस वालों ने राजवंश चौहान को हिरासत में लिया तथा ढोलक को खोला । ढोलक को खोलने पर उसके अंदर से 19 बोतल शराब बरामद की गई ।शराब बरामदगी घटना के बाद पुलिस ने तुरंत ही राजवंश चौहान को गिरफ्तार कर लिया बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट
BOKARO:- बड़ी खबर झारखंड के बोकारो से आ रही है जहां मामलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड से अटैक कर दिया है।इसमें महिला बुरी तरह झुलस गयी है। यह मामला बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में की है,जहां रविवार की शाम एक पति की हैवानियत सामने आई है।मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी के चेहरा पर तेजाब फेक दिया । इस घटना से महिला बुरी तरह झुसल गयी है। महिला का चेहरा और कन्धा बुरी तरह से जल गया है । घटना के बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया. जंहा महिला का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है इलाज करने वाले डॉ अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला 40 प्रतिशत जल गई है । वंही नावाडीह पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है । मिली जानकारी के अनुसार बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार पेशे से सोना चांदी जेवरात बनाने का काम करता है । संजय का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की युवती सुमन देवी के साथ हुआ । घायल महिला सुमन ने कहा कि शादी के उसने एक बच्चा को जन्म दिया । अभी बच्चे की उम्र 1 डेढ़ वर्ष है । वही उसका पति बेवजह उसके चरित्र पर शक करता रहता था।इस वजह से अक्सर दोनो के बीच इसी बात को लेकर नोकझोंक होते रहता था । रविवार की शाम संजय ने अपनी पत्नी से पानी मांगा जब पानी लेकर वह गई तो पहले डब्बे में रखे तेजाब को अपनी पत्नी के चेहरे पर फेंक कर भाग गया ।उसके बाद महिला दर्द से चिल्लाने लगी जिसके बाद आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया,जहां उसका इलाज चल रहा है। बोकारो से संजीव की रिपोर्ट
आरोपी को बचाने आयी पुलिस के साथ भी भीड़ ने की बदसलूकी HAJIPUR:-वैशाली जिला के महनार थाना के करनौती गांव की छात्रा हत्याकांड को लेकर लोग काफी आकोशित हैं।एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की सूचना पर मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी और संदिग्ध आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान संदिग्ध आरोपी को बचाने आयी पुलिस टीम के साथ भी भीड़ ने बदसलूकी की।भीड़ के आक्रोश को शांत करने के लिए पुलिस के साथ ही मृतका छात्रा के पिता माइकिंग के जरिये शांति बनाने की अपील करते रहे। गौरतलब है कि करनौती गांव की बहुचर्चित छात्रा हत्या मामले में पुलिस महनार के अब्दुल्ला चौक एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंची थी।पुलिस को देखते ही एक युवक गांव से भागने लगा जिसकी सूचना मिलने पर ग्रमीणों ने उस युवक को खदेड़कर पकड़ लिया और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।आक्रोशित भीड़ के हंगामा की सूचना के बाद जिले के एसपी खुद मौके पर पहुंचे और काफी मशकक्त के बाद संदिग्ध युवक को अपने कब्जे में लेकर वहां से निकल पाये। नेताओं के दौरे के बाद अलर्ट मोड में पुलिस दरअसल घर से कोचिंग जा रही छात्रा का बीच रास्ते में ही हत्या करके शव को चउर के पानी में ठिकाने लगा दिया गया था।परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी।शिकायत के बाद भी पुलिस के अलर्ट नहीं होने से ग्रामीण नाराज थे।छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला गया था।जमुई सांसद चिराग पासवान,केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस,पूर्व मंत्री अजीत कुमार,अरूण कुमार समेत कई नेताओं ने परिजन से मुलाकात की थी और सरकार से आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। मृतक छात्रा का बैग और साइकिल अभी भी गायब मृतका अपने घर से साइकिल के जरिये कोचिंग पढने जा रही थी...बाद में मृतका का शव गड्ढे में जमा पानी से मिला था पर उसका बैग और साइकिल अभी भी नहीं मिल पाया है।ऐसी उम्मीद है कि संदिग्ध की गिरफ्तारी से पुछताछ के आधार पर मृतका का बैग और साइकिल बरामद किया जा सकता है।अगर साइकिल और बैग बरामद हो जाता हो तो अन्य आरोपी की भी उस आधार पर गिरफ्तारी हो सकती है। हाजीपुर से पंकज की रिपोर्ट
मुठभेड़ में मारे गये नक्सली बुद्धेश्वर उराँव का दाहिना हाथ था गिरफ्तार नक्सली राकेश उराँव GUMLA:-बड़ी खबर गुमला से आ रही है जहां पुलिस ने भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य व एक लाख के इनामी राकेश उर्फ मानकी उरांव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिले के नक्सल प्रभावि कुरूमगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मरवा में जिला पुलिस बल ,सीआरपीएफ 218 बटालियन एवं सैट 173 के द्वारा चलाए गए नक्सलियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बडी सफलता प्राप्त हुई है । इस अभियान में पुलिस ने भाकपा माओवादी का एक लाख रुपए का इनामी नक्सली राकेश उराँव उर्फ मानकी उराँव पुलिस के हाथ लगा ।साथ ही मौके से एक देशी कट्टा एक जिंदा गोली एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है।यह सामग्री गिरफ्तार नक्सली के निशानदेही पर बरामद किया गया है। इस मामले पर एसपी एहतेशाम वकारीब ने बताया कि भाकपा माओवादी का मारा गया इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उराँव के दस्ते के लिए काम करने वाले नक्सली राकेश उराँव को गिरफ्तार किया गया है । जिसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है।इससे पुछताछ में सुरक्षा बलों को कई अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर पुलिस आगे भी कार्रवाई करेगी।
पैसे लेकर टिकट नहीं देने के मुद्दे पर सुशील मोदी ने तेजस्वी पर साधा निशाना PATNA:- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।तेजस्वी पर पैसे लेकर टिकट ना देने को लेकर हुए एफआईआर के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुशील मोदी ने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है,बल्कि यह उनके काम करने की संस्कृति है।पैसे लेकर टिकट देना, मंत्री बनाना और किसी तरह का अन्य काम करना ... सुशील मोदी ने कहा कि पैसे लेकर काम करने का लालू परिवार का कई उदाहरण है।बक्सर एवं भागलपुर के कुछ व्यक्तियों ने पैसे लेकर टिकट न देने का आरोप राजद पर लगाया है और इसकी शिकायत उनसे भी की है। वहीं लालू परिवार परिवार निशाना साधते हुए कहा सुशील मोदी ने कहा कि लालू की तरह ही तेजस्वी भी पैसा लेकर काम कर रहें हैं। राजद में राज्यसभा के सांसद हो या एमएलसी सभी वैसे लोग हैं जिन्होंने पैसे देकर सीट लिया है। शराब माफिया बालू,माफिया और बड़े-बड़े कांट्रेक्टर भी उनके एमएलसी हैं।पैसा देने वाला ही एमएलसी बन सकता है राजद का कोई कार्यकर्ता नहीं।लालू प्रसाद के बिना तेजप्रताप और तेजस्वी की औकात जीरो के बराबर है। इससे पहले भागलपुर से पटना जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर पहुंचे सुशील मोदी ने कहा था कि अगर बिहार का कोई भी क्षेत्र जिला बनेगा तो पहला नंबर नवगछिया का ही होगा.सके साथ ही भागलपुर में हवाई सेवा बहाल करने के लिए पहल करने का आश्वासन स्थानीय भाजपा नेता को दिया था।सुशील मोदी दिवंगत भाजपा नेता सत्येंद्र नारायण चौधरी के नवगछिया स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी थी। गौरतलब है कि अधिवक्ता सह कांग्रेस नेता संजीव सिंह की शिकायत पर पटना के सीजेएम ने तेजस्वी यादव,मीसा भारती,मदन मोहन झा,स्वर्गीय सदानंद सिंह,सुभानंद और राजेश राठौर के खिलाफ कोतवाली थाना को प्राधमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।कांग्रेस नेता संजीव सिंह ने शिकायत की है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने का आश्वासन देते हुए उनसे पांच करोड़ रुपए लिए गए थे।रकम लेने के बाद भी उन्हें पार्टी का चुनावी टिकट नहीं दिया गया था। लोकसभा का टिकट नहीं मिलने की स्थिति में विधानसभा चुनाव में उन्हें और उनके भाई को टिकट देना का आश्वासन दिया गया था,पर दोनो लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया ।इसके बाद जब अपने पैसे की वापसी के लिए तेजस्वी यादव एवं मदन मोहन झा से बात की गयी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।इसलिए उन्हौने कोर्ट की शरण ली है।
GAYA:-अफसर प्रशिक्षण अकादमी, गया के प्रशिक्षुओं के लिए मनोरंजक एवं शैक्षिक मिड टर्म हाइक का आयोजन किया गया।इसमें जेंटलमैन कैडेट के साथ मित्र राष्ट्र के प्रशिक्षु कैडेट्स ने 13 से 19 सितंबर 2021 के मध्य वाराणसी , प्रयागराज एवं कोलकाता का भम्रण किया। इस हाइक के दौरान प्रशिक्षुओं ने गोरखा रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया और उनकी खुखरी और संगीन युद्धशैली के प्रत्यक्षदर्शी बने जो उनकी वीरता एवं गौरव का प्रतीक है , प्रशिक्षुओं ने आर्टीलरी रेजीमेंट का दौरा किया जहां उन्होंने आर्टीलरी रेजिमेंट के सैनिकों का बंदूक परिनियोजन अभ्यास देखा साथ ही उन्होंने वायुसेना स्टेशन का और नौ सेना शिपयार्ड का भी दौरा किया। प्रशिक्षुओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत का परिचय प्रदान करने के लिए फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, गंगाआरती, अक्षयवट, हनुमान मंदिर, नेहरू तारामंडल आदि का दौरा करवाया गया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत थी जिससे जेंटलमैन कैडेटों का मनोबल बढ़ा।
गरीब और मेधावी छात्रों की हकमारी कर रहें हैं अमीर PATNA:-बिहार के पूर्व डीजीपी सह आईपीएस अभयानंद भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार मुखर रहें हैं।इस सिलसिले में अभयानंद ने 2021 के NEET और JEE Mains के परीक्षाफल के बाद मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद निराश जताई है। आईपीएस अधिकारी अभयानंद ने इस परीक्षाफल के बाद मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सोशल मीडिया के जरिये निशाना साधते हुए लिखा है कि लगता है कि गरीबों के लिए अब समाज में कहीं भी जगह नहीं रह पायेगी !!. क्योंकि परीक्षाफल को लेकर खबर है कि दोनों परीक्षाओं में भ्रष्टाचार हुआ। पैसों पर सीट खरीदे और बेचे गए। मैं करीब 20 वर्षों से गरीब मेधावी बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में सफल होने के लिए पढ़ाता आया हूँ। मेरे लिए यह मात्र "स्वान्तः सुखाय" के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। ऐसे बच्चों की संख्या कई हज़ारों में है जिनके जीवन में आर्थिक बदलाव भी आया। परीक्षाफल में भ्रष्टाचार की इस त्रासदी को देखकर मन मलीन एवं दुःखी हो गया। इच्छा हुई कि अब अपने प्रयास को विराम दे दूँ। मन को समझाया कि ऐसे भी उम्र बढ़ रही है। गरीबों के लिए इस तरह का प्रयास अगर व्यवस्था को मान्य नहीं है तो किस हद तक लड़ाई लड़ी जा सकती है? गरीबों के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता पाकर आगे बढ़ना ही एकमात्र विकल्प बच गया था। वहाँ भी अमीरों के द्वारा उस रास्ते को घेरने की कोशिश की जा रही है। फिर अंदर से आवाज़ आई - "हथियार मत डालो"। अर्थ इतना ही निकला कि भ्रष्टाचार से इन प्रतियोगिताओं में गरीबों के लिए सीट की संख्या कम ज़रूर हो जाएगी, फ़िर भी कुछ गरीबों को तो लाभ मिलेगा। इसलिए आगे भी प्रयास जारी रहेगा जबतक अमीर लोग गरीबों के सभी रास्ते बंद नहीं कर देते।
ललन का आरोप पैसे और जमीन लिखवाकर टिकट देना पुराना धंधा, सुशील मोदी का बयान बिना पैसे लेकर टिकट देना और मंत्री बनाना लालू परिवार का यह पुराना धंधा जद यू में शामिल हुए लोजपा नेता विनोद सिंह ने चिराग पर साधा निशाना कहा लोजपा पार्टी नही गिरोह PATNA:-पैसै लेकर लोकसभा और विधान सभा का टिकट नही देने के आरोप में फंसे बिहार विधान सभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर जद यू और बीजेपी ने निशाना साधा है. जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इसे लालू परिवार की पुरानी संस्कृति बतलाते हुए कहा कि पैसै लेकर और जमीन लिखवाकर टिकट देना रेलवे की जमीन के बदले जमीन लेना यह पुरानी आदत रही है. दूसरी तरफ राज्य सभा सदस्य और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तेजस्वी पर पैसे लेकर टिकट ना देने पर कोर्ट द्वारा एफ आई आर होने पर कहा कि यह आश्चर्य की बात नही है. लालू परिवार के काम करने की यह पुरानी संस्कृति रही है. पैसे लेकर टिकट देना मंत्री बनाना किसी भी तरह का काम करना लालू परिवार की पुरानी आदत रही है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि यह कोई पहली घटना नही है इसके पहले भी बक्सर एवं भागलपुर के कुछ व्यक्तियो ने पैसे लेकर टिकट नही देने का आरोप लगाया है.मोदी ने दावा किया कि लालू की तरह ही पैसे लेकर काम कर रहे है तेजस्वी. लालू के बिना तेजस्वी और तेज प्रताप का कोई औकाद नही है.साथ ही सुशील मोदी ने लालू परिवार पर शराब माफिया , बालू माफिया और बड़े कान्ट्रेक्टर को एम एल सी बनाने की भी बात कही. दूसरी तरफ पूर्व एम एल सी विनोद सिंह ने लोजपा चिराग गुट को पार्टी नही गिरोह बतलाया है. जद यू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के अवसर पर जद यू में शामिल होने के बाद विनोद ने दावा किया कि लोजपा मे पार्टी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नही है और वे घुटन महसूस कर रहा था. इस अवसर पर जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी तेजस्वी पर निशाना साधा और कहा कि नौबा पास भी रोजगार की बात करते है.ललन ने नीतीश राज में भारी पैमाने पर युवाओ को रोजगार देने का दावा करते हुए कहा कि एक तरफ लालू राबड़ी के 15 वर्षो के शासन में केवल 53 हजार शिक्षको की बहाली हुई तो दूसरी तरफ नीतीश के राज में करीब साढे तीन लाख शिक्षको समेत भारी पैमाने पर सिपाहियो की जहां बहाली की गयी वही महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया तो युवाओ को पढ़ने के लिये 4 लाख रूपये कि वित्तीय सहयता भी कर रही है. ललन ने पार्टी कार्यकर्ताओ से पार्टी को मजबूत बनाने और मिशन 2024 और 2025 पर काम करने की अपील की. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय झा और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने भी नीतीश की जमकर तारीफ की और उन्हें विकास पुरूष बतलाया> अशोक मिश्र,कशिश न्यूज