14वीं JPSC विवाद : आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने कशिश न्यूज से की Exclusive बातचीत, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
रांची : वर्ष 1988 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी एल. खियांग्ते (Lalbiaktluanga Khiangte) मूल रूप से वह मिजोरम के एक आदिवासी समुदाय से आते हैं. झारखंड के एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष और झारखंड के 24वें मुख्य सचिव रह चुके हैं. हाल ही में (जुलाई 2026) जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों और सीआईडी की छापेमारी के बाद उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे को लेकर कशिश न्यूज के सीनियर संवाददाता राहुल कुमार पांडेय बातचीत के दौरान जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने कहा कि....
रिपोर्टर: जेपीएससी में गड़बड़ी मामले की जांच जैसे ही सीआईडी और रांची पुलिस ने शुरू की आपने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया.
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते : जब जांच शुरू की गई, तो मैंने अपने पद का से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देने के पीछे का मकसद जांच निष्पक्ष रूप से होगी और जांच में प्रदर्शित लाने के लिए हमने यह कदम उठाया. जिसकी वजह से जांच हो रही है और जो भी गड़बड़ियां हुई है वह कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी. इसीलिए हमने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
रिपोर्टर: सर जब 14वीं जेपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ तो उसमें हस्ताक्षर नहीं थे और अभी जो बातें निकलकर सामने आ रही है. आप को लेकर जो मीडिया में खबरें चल रही हैं उसमें कितनी सत्यता है.
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते: मीडिया में जितनी खबरें चल रही हैं वह पूरी तरीके से तथ्यहीन है, और सारी चीज रिकॉर्ड में है और जब कोई जांच चलती है, तो सभी चीज रिकॉर्ड में होती हैं और एक प्रोसीजर से उन्हें गुजरना पड़ता है और जो भी चीज हो रही हैं इसीलिए हो रही है.
रिपोर्टर: सर अभी जो जांच की प्रकिया चल रही है क्या वह सही है?
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते: हमारे रूल प्रोसीजर 2002 के मुताबिक सारी चीज हो रही है और इस रूल के हिसाब से हमने अपने पद से इस्तीफा भी दिया है. जिससे की जांच साफ सुथरी हो और दोषी लोगों को कानून के मुताबिक सजा मिले.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--





