वर्दी में मिली बिहार से लापता लड़की : कई वर्षों से ढूंढ रही थी पुलिस, सामने देख सभी हैरान

Edited By:  |
wardi me mili bihar se lapta ladki wardi me mili bihar se lapta ladki

DESK : एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां वर्षों से जिस अपहृत लड़की की तलाश पुलिस कर रही थी। वो लड़की मिली थी तो दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल की ड्यूटी करते हुए। लापता लड़की को पुलिस की वर्दी में देख बिहार पुलिस भी हैरान रह गई। पूरा माजरा समझने में पुलिस को भी बड़ी माथापच्ची करनी पड़ी।

मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाने का बताया जा रहा है जहां 5 साल पहले लापता हो गई थी। लड़की के पिता ने 5 साल पहले उसकी गुमशुगदी का केस दर्ज कराया था। पुलिस को वह जिस हाल में मिली है, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। गुमशुदा लड़की कहीं गायब नहीं हुई थी बल्कि वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बन गई है। लड़की की दिल्ली में ट्रेनिंग चल रही है। अब बोचहा थाना की पुलिस ने लेडी कांस्टेबल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

इस केस के जांचकर्ता रामा शंकर प्रसाद ने बताया की वे अपने अधिकारियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान एक जून 2018 में बोचहां थाना क्षेत्र के एक नाबालिग का केस सामने आया। इसके बाद संबंधित अधिकारी को केस की जांच करने और लड़की के स्वजन और आरोपितों के स्वजन से जानकारी लेने को कहा। इसके बाद मामले में जांच में पाया गया कि लड़की दिल्ली पुलिस में कांन्स्टेबल में कार्य कर रही है। इसके बाद लड़की से संपर्क किया गया और उसे अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया।

वहीँ लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता एक मजदूर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। कभी उसने सोचा कि कुछ कर दिखाना है और लड़की दिल्ली चली गई। वहां पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान दिल्ली पुलिस कांस्टेबल में उसका सिलेक्शन हो गया और अभी वो ट्रेनिंग कर रही है। लड़की ने मुजफ्फरपुर आकर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है।

चंदन चौधरी की रिपोर्ट


Copy