Hindi News / झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी वाहन चालक जितेन्द्र कुमार को 12 हजार घूस...

निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई : झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी वाहन चालक जितेन्द्र कुमार को 12 हजार घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai nigrani vibhag ki team ne ki badi karrawai

जमुई: बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां निगरानी विभाग की टीम नेझाझा थाना में पदस्थापित सरकारी वाहन चालक जितेन्द्र कुमार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी की टीम जमुई में कई दिनों से कैंप कर रही थी. अभी गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ लेकर जमुई परिसदन में पहुंची है और पूछताछ कर रही है.

बता दें कि सरकारी वाहन चालक को निगरानी टीम ने मात्र 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. बताया जा रहा है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन के नाम पर ट्रैक्टर चालकों एवं बालू कारोबारियों से प्रतिदिन हजारों रुपये की अवैध वसूली की जाती थी. कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के मौके से फरार होने की चर्चा ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. निगरानी विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.