Hindi News / जस्टिस मीनाक्षी एम राय होंगी पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, कानून मंत्रालय...

BIG BREAKING : जस्टिस मीनाक्षी एम राय होंगी पटना हाईकोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना: सिक्किम हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस मीनाक्षी एम राय पटना हाईकोर्ट की नयी चीफ जस्टिस होंगी. उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 22 मई,2026 को की थी. वर्तमान चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू 4 जून,2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्थान पर जस्टिस मीनाक्षी एम राय को पटना हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाने का फैसला किया गया है.

आज केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जस्टिस मीनाक्षी एम राय को पटना हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस नियुक्त करने का अधिसूचना जारी कर दी है. वे 5 जून,2026 से अपना कार्यभार पटना हाईकोर्ट की दूसरी महिला व 48वीं चीफ जस्टिस के रूप में संभालेंगी.

इससे पूर्व गुजरात हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा एम दोषित पटना हाईकोर्ट के पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया था. उन्होंने 10 जुलाई,2010 को पहली महिला चीफ जस्टिस के रूप में पटना हाईकोर्ट में पदभार ग्रहण किया था.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--