Hindi News / पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ दरिंदगी मामला : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से की CBI जांच की मांग

Edited By:  |
vishnugadh mein bacchi k sath darandgi mamla vishnugadh mein bacchi k sath darandgi mamla

रांची:कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद लोक भवन पहुंची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी मामले से राज्यपाल को अवगत कराया. अंबा प्रसाद ने बताया कि इस मामले का अब तक खुलासे नहीं हुए है. आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि, कई को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से सीबीआई जांच की मांग की है. साथ ही राज्य मेंमहिला आयोग के गठन की भी मांग रखी. अंबा प्रसाद ने कहा कि है कि दोषियों को फांसी के तख्ते पर पहुंचा के रहूंगी.

बता दें कि 24 मार्च को 12 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की गई है. इस जघन्य अपराध के विरोध में राज्यभर की जनता में भारी आक्रोश है.