Hindi News / सड़कों पर उतरकर दिए निर्देश,ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट चेतावनी

रांची SSP ने संभाला मोर्चा : सड़कों पर उतरकर दिए निर्देश,ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट चेतावनी

Edited By:  |
ranchi ssp ne sambhala morcha ranchi ssp ne sambhala morcha

रांची: राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सोमवार को रांची एसएसपी राकेश रंजन ने खुद मोर्चा संभाला. रांची के मेन रोड इलाके में सड़कों पर उतर बारीकी से महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए. इस दौरान रांची एसएसपी ने ट्रैफिक कर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी. आए दिन होती ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए खुद सड़कों पर उतरकर समाधान किया.

एसएसपी राकेश रंजन नेट्रैफिक एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों के साथ शहर की यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेन रोड, अल्बर्ट एक्का चौक, सरजना चौक, डेली मार्केट समेत कई व्यस्त इलाकों का दौरा किया. एसएसपी ने विभिन्न स्थानों पर लगने वाले जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया.