Hindi News / जयनगर में अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम, जांच...

मधुबनी में दिनदहाड़े 6 लाख की लूट : जयनगर में अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Edited By:  |
madhubani mai dindahare 6 lakh ki loot madhubani mai dindahare 6 lakh ki loot

मधुबनी : बड़ी खबर बिहार केमधुबनी से है जहां जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात अपराधियों ने नकदी लूट ली. बताया जाता है कि दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे और हथियार के बल पर मैनेजर को धमकाकर लगभग 6 लाख रुपये लेकर भाग गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार एवं जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.