पलामू : भाजपा सांसद विष्णु दयाल राम आज पलामू के अति महत्वपूर्ण योजना गढ़वा बाईपास फोरलेन सड़क निर्माण का जायजा लिया. सांसद ने विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत जनसभा में शामिल हुए. उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को केंद्र की मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों को बताया.


सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पिछले 9 सालों में हमारी सरकार ने पलामू संसदीय क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतारा है. गढ़वा-बाईपास के साथ साथ अन्नराज घाटी, अन्नराज डैम, श्रीनगर-पंडुका ब्रिज, कनहर पाइपलाइन योजना समेत कई योजनाओं पर भी काम चल रहा है.

बीडी राम ने बताया कि फोर लेन का निर्माण कब का पूरा हो जाता,लेकिन कब्रिस्तान की गैरमजरुआ सरकारी भूमि को उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन ने असमर्थता जाहिर कर दी है,जिसके कारण कार्य प्रभावित है. अगर राज्य सरकार भूमि उपलब्ध करा दे तो3महीने में बाईपास का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा.