UPSC CSE 2025 RESULT : आरा की बेटी ने रचा इतिहास, यूपीएससी में लाया 301वां रैंक, परिवार के लोगों में खुशी

Edited By:  |
upsc cse 2025 result upsc cse 2025 result

आरा : संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को सिविल सर्विस एक्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें आरा जिले के पवना थाना के खोपिरा गांव के रहने वाले इंदुभूषण सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने इस परीक्षा में 301 वां रैंक लाकर सफलता हासिल की है.

आकांक्षा सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा आरा के कैथोलीक हाई स्कूल से शुरू की. उन्होंने 2017 की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 80% मार्क्स लाकर मैट्रिक की परीक्षा पास की. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उन्होंने 2019 में कैथोलिक मिशन स्कूल से ही पास किया जिसमें उसने 81% मार्क्स लाया. उन्होंने आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय से 2023 में इंग्लिश प्रतिष्ठा की परीक्षा में सफल रही. 2022 से ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

विराट कोहली को अपना आदर्श मानने वाली आकांक्षा बताती हैं कि शुरू से ही उनका सपना यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने का था और विराट कोहली उसके रोल मॉडल हैं क्योंकि वो अपने काम के प्रति समर्पित हैं. वहीं उनके दादा स्वर्गीय बरमेश्वर नाथ सिंह उर्फ मुखिया जी की भी यही इच्छा थी कि उनके परिवार में कोई यूपीएससी की परीक्षा जरूर पास करे. इसके बाद उसने तैयारी शुरू कर दी. पहले अटेम्प्ट में प्रिलिम्स की परीक्षा वह पास नहीं कर पाई. लेकिन दूसरे प्रयास में उसने301वां रैंक हासिल किया और अपने पिता और मां के सपने को साकार कर दिया. बेटी की यूपीएससी परीक्षा में पास करने के बाद पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और सभी लोग बेटी को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं क्योंकि बिटिया ने वह कर दिखाया है जिसका सपना हर मां-बाप को होता है. हर रोज8से10घंटे की पढ़ाई करने वाली आकांक्षा अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं माता-पिता को देती है. उनका कहना है कि यह सब उनके समर्पण एवं त्याग की वजह से हो पाया है. वहीं आकांक्षा और आगे जाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय विदेश सेवा में जाना चाहती हैं ताकि वह अपने परिवार का नाम रोशन कर सके. बेटी के इस सफलता पर पूरे घर में जश्न का माहौल है और लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दे रहे हैं. वहीं होली के बाद भी इस घर में होली मनाई जा रही है.

आरा से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट-