लखीसराय: बिहार के लखीसराय से एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है. जिले में कार्यरत दो महिला पदाधिकारियों ने इस बार देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया है.

दरअसल,लखीसराय में अवर निर्वाचन पदाधिकारी स्मृति आनंद नेUPSCपरीक्षा 2025 में अखिल भारतीय रैंक 368 हासिल की है.वहीं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रुचि सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक 171 प्राप्त की है. दोनों अधिकारियों की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है.

इस मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र ने दोनों सफल महिला पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. बताया गया किUPSCजैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना बेहद गौरवपूर्ण उपलब्धि है. स्मृति आनंद और रुचि सिंह ने अपनी मेहनत,लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल कर जिले की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और इन दोनों अधिकारियों की सफलता से जिले की छात्राओं और युवतियों को भी बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी. जिला प्रशासन की ओर से दोनों सफल पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट -