Hindi News / नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में BJP निकालेगी मशाल जुलूस

विधायक पूर्णिमा साहू ने की पीसी : नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में BJP निकालेगी मशाल जुलूस

Edited By:  |
vidhayak purnima sahu ne ki pc vidhayak purnima sahu ne ki pc

रांची:केंद्र सरकार द्वारा लाए गई नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 28 अप्रैल की शाम मशाल जुलूस निकाला जाएगा. मसाला जुलूस रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक आयोजित की जाएगी. इसी क्रम में बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाएं एकजुट होकर मशाल जुलूस में अपनी आवाज को बुलंद करेंगी.

पूर्णिमा साहू ने कहा कि मशाल जुलूस के माध्यम से महिलाएं कांग्रेस पार्टी समेत उन तमाम विपक्षी दलों को करारा जवाब देगी, जिन्होंने इस बिल का विरोध किया है. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में गिराकर विपक्षी दलों ने महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाया है.

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. विधायक ने कहा कि हर हाल में परिसीमन लागू किया जाएगा. परिसीमन लागू होने से राज्यों में 50% सीटों की वृद्धि होगी. विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि ये सभी दल जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.