BIHAR NEWS : बेतिया डीएम के जनसुनवाई कार्यक्रम में 30 मामलों की हुई सुनवाई, कई मामलों का हुआ निपटारा
बेतिया: जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान30मामलों की सुनवाई की गई. इनमें भूमि विवाद,राजस्व संबंधी मुद्दे,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,बिजली आपूर्ति,पेयजल व्यवस्था,सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया,जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली.
जनसुनवाई में शाहिम मियां,कलावती देवी,मीना देवी,नितेश कुमार मिश्र,तबरेज आलम,जहांगीर अंसारी,मंजू देवी सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं.
यह कार्यक्रम सात निश्चय-3के तहत चलाए जा रहे सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखी.
बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-





