Hindi News / मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र यादव ने साझा की विभाग की उपलब्धियां,सर्वाधिक 8,403 करोड़...

BIHAR NEWS : मद्य निषेध मंत्री विजेंद्र यादव ने साझा की विभाग की उपलब्धियां,सर्वाधिक 8,403 करोड़ का राजस्व संग्रह

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना: सम्राट सरकार के मद्य निषेध मंत्री सह डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अब तक का सर्वाधिक 8,403 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया, जो निर्धारित लक्ष्य 8,250 करोड़ से अधिक है. आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 10,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है.

राजस्व के प्रमुख स्रोतों में मुद्रांक शुल्क से 6,494.85 करोड़ और निबंधन शुल्क से 1,908.61 करोड़ की प्राप्ति हुई है. निबंधन के अंतिम दिन 107.74 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ और 14,905 दस्तावेजों का निबंधन किया गया है. वर्ष 1995 से 2026 तक के 2.34 करोड़ दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है.

उन्होंने बताया कि विशेष विवाह अधिनियम के तहत 10,259 विवाहों का निबंधन और 2,648 का प्रतिष्ठापन हुआ है. शराबबंदी के तहत 10 वर्षों में 11.37 लाख मामले दर्ज और 17.18 लाख गिरफ्तारी हुई है. साथ ही बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है.