Hindi News / अंतिम दिन सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा

विधान परिषद में तीखी नोकझोंक : अंतिम दिन सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा

Edited By:  |
vidhan parishad mein tikhi nokjhokh vidhan parishad mein tikhi nokjhokh

पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच हुई तीखी बहस ने सदन का माहौल गरमा दिया।

बिजेंद्र यादव परकी गई टिप्पणी पर बढ़ा विवाद

कार्यवाही के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव सरकार का पक्ष रख रहे थे। इसी बीच राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह की ओर से उनकी आंखों की रोशनी को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई और तीखी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। राजद सदस्यों ने भी उपमुख्यमंत्री की टिप्पणी का विरोध किया। इस दौरान जदयू एमएलसी संजय सिंह और राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बीच भी तीखी बहस हुई, जिससे सदन का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

जहानाबाद में हुएफायरिंग का मुद्दाविपक्ष ने जोरदार ढंग से उठाया

उधर विधानसभा में जहानाबाद में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित फायरिंग का मुद्दा विपक्ष ने जोरदार ढंग से उठाया। राजद विधायक आलोक मेहता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इसके जवाब में सत्ता पक्ष ने कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों पर हमला करने वाले लोगों को छात्र नहीं कहा जा सकता और हिंसा किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। सत्ता पक्ष ने प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुईतीखी बहस

हंगामे के दौरान विपक्षी सदस्य वेल तक पहुंच गए, जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तीखी बयानबाजी होती रही। इस तरह बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का अंतिम दिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, हंगामे और गरमागरम बहस के बीच समाप्त हुआ।